Amritsar Murder: अपने बच्चों को दूध पिला रही थी महिला, बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Amritsar Murder: अपने बच्चों को दूध पिला रही थी महिला, बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Amritsar Murder: पंजाब के अमृतसर जिले के राजासांसी में घर में घुसकर एक 30 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हादसे के बाद हमलवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पंजाब के अमृतसर जिले के सीमावर्ती कस्बा राजासांसी एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला के पति के साथ आरोपियों की रंजिश चल रही थी। बीते रविवार को महिला के पति और अपराधियों के बीच फिर विवाद हुआ था। जिसके बाद सोमवार को दोपहर के समय मन्ना भट्टी की पत्नी हरजिंदर कौर अपने बच्चों को दूध पिला रही थी। तभी दो युवक घर के अंदर दाखिल हुए। पहले उन्होंने महिला से उसके पति के बार में पूछा। जब उसका पति घर में नहीं मिला, दो बदमाशों ने महिला पर गोली चला दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी

आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के तालाश की जा रही है।

Leave a comment