
Los Angles Fire: अमेरिका का पॉश इलाका लॉस एंजिल्स पिछले 6 दिनों से आग की जद में है। जंगलों से फैली आग रिहायशी इलाकों में कहर बरपा रही है। ये आग कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने इलाके की करीब 40 हजार एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया है। 12 हजार से ज्यादा इमारतें जलकर खाक हो गई। इसमें कई मशहूर हस्तियों के घर भी शामिल हैं। लॉस एंजिल्स इलाका सिनेमा के सितारों की रिहाइश के लिए फेमस है। यहां मकान की कीमतें आसमान छूती हैं।
अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी
दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित लॉस एंजिल्स शहर देश की फिल्म और टेलीविजन उद्योग का प्रमुख स्थान है। इस इलाके में फैली आग से अबतक 16 लोगों की जान चली गई, लेकिन अमेरिका के तमाम अखबारों और वेबसाइटों बता रही है कि ये शुरुआती आंकड़ा है। कई लोग लापता हैं, करीब 2 लाख लोगों को इस भयानक आग के चलते घर छोड़ना पड़ा है। वहीं, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को किसी भी वक्त घर छोड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है।
अमेरिका की तमाम एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार, लॉस एंजिल्स में लगी आग अमेरिका के इतिहास की सबसे खतरनाक आग लगी है। रिपोर्ट के अनुसार, इस आग के चलते 135 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर (11 से करीब 13 लाख करोड़) तक का की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। वहीं, खाक हुई संपत्तियों में 8 बिलियन डॉलर की संपत्ति ऐसी है जो बीमा के दायरे में आने वाली है।
उत्तर प्रदेश -बिहार के बजट इतना नुकसान
अगर इस नुकसान को भारत के संदर्भ में समझें तो यह यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली के बजट का मुकाबला करती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश का बजट 7 लाख करोड़ रुपए का है। वहीं बिहार का कुल बजट करीब 3 लाख करोड़ रुपए का है। इसके अलावा मध्य प्रदेश का बजट भी 3 लाख करोड़ से ज्यादा का था। राजधानी दिल्ली का साल 2024 का बजट लगभग 76 हजार करोड़ रुपये का था। इन राज्यों के बजट को मिला लिया जाए तो इतने नुकसान की उम्मीद लॉस एंजिल्स की आग में अमेरिका को होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Leave a comment