चुनावी वादे पूरा करने में लगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पुतिन को दी चेतावनी

चुनावी वादे पूरा करने में लगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पुतिन को दी चेतावनी

Russia America Relation: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। चुनाव में किए गए वादों को ट्रंप पूरा करने में जुट गए हैं। दरअसल, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। बाइडेन के राष्ट्रपति रहते अमेरीका और रूस के रिश्तों में काफी खटास आई थी। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सख्त टिप्पणी की थी। उन्होंने कई मौकों पर यह बात कही थी कि वो राष्ट्रपति बनते ही रूस के राष्ट्रपति से बात करके यह युद्ध खत्म करवाएंगे। गौरतलब है कि लंबे समय के बाद अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप ने रूस के साथ रिश्तें अच्छे किए थे। हालांकि, बाइडेन सरकार के दौरान दोनों देशों के बीच काफी करवाहट देखने को मिली थी।

युद्ध खत्म करने की दी सलाह

अमेरिका और रूस के बीच कड़वाहट किसी से छुपी नहीं है। जब डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना तय हो गया था तो रूस की सरकार की ओर से आए बयान में यह साफ कहा गया था कि पुतिन ट्रंप बधाई नहीं देंगे। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद दोनों नेताओं के बीच बात हुई। इस बातचीत में ट्रंप ने पुतिन को रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की सलाह दी। इतना ही ट्रंप ने यूरोप में पर्याप्त अमेरिकी सैनिकों की मैजूदगी की याद दिलाई। साथ ही, ट्रंप ने इस मामले पर पुतिन से आगे भी बात करने की इक्षा जताई। गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से भी कॉल पर बात की थी। इस दौरान उनके साथ एलन मस्क भी मौजूद थे। यह तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी।

चुनावी वादों को पूरा करने में जुटे ट्रंप

300 से अधिक सीटें लाकर डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने कमला हैरिस का सुफड़ा साफ कर दिया। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई ऐसे मुद्दे उठाए थे, जो अमेरिका की हित से जुड़ी है। अभी उन्हें शपथ लेने में करीब 2 महीने बचे हैं लेकिन वो अपने चुनावी वादो को पूरा करने में जुट गए हैं। उन्होंने अवैध रुप से आए घुसपैठिओं को अमेरिका से बाहर निकालने का प्लान बनाना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति से बात करके युक्रेन से युद्ध समाप्त करने की सलाह दी है। क्योंकि इस युद्ध में अरबों मीलियन डॉलर पैसे अमेरिका युक्रेन को दे रहा है।  

Leave a comment