
Sultanpur Police Encounter: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर को लेकर राजनीति गर्म है। समाजवादी पार्टी, योगी सरकार पर जाति देखकर एनकाउंटर करने का आरोप लगा रही है। दरअसल, बीते दिनों एक लाख रुपए का इनामी बदमास मंगेश यादव का एनकाउंटर यूपी STFने कर दिया था। मंगेश यादव पर सुल्तानपुर जिले में एक ज्वेलरी दुकान से लूट करने का आरोप था। पिछले एक महीने से पुलिस मंगेश यादव की खोज में लगी थी। हालांकि, इस एनकाउंटर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें जाति देखकर जान ली गई है। साथ ही अखिलेश ने सु्प्रीम कोर्ट से मामले का संज्ञान लेने की भी अपील की है। बता दें, इस मामले में पुलिस ने मंगेश यादव की क्राइम कुंडली सोशल मीडिया पर साझा की है। मंगेश पर दर्जन भर केस दर्ज है।
अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल
सुल्तानपुर एनकाउंटर के बाद सपा मुखिया ने गंभीर सवाव उठाए थे। उन्होंने कहा कि जाति को देखकर एनकाउंटर किया गया। अपने लंबे-चौड़े 'एक्स' पोस्ट में लिखा- लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मारी गई और ‘जात’ देखकर जान ली गई।
नेता प्रतिपक्ष मंगेश के परिवार से मिलेंगे
मंगेश यादव के एनकाउंटर पर यूपी में जमकर राजनीति हो रही है। शुक्रवार को सपा नेता और नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव मंगेश के परिवार से मुलाकात करेंगे। सपा नेता लाल बिहारी यादव यूपी विधानसभा परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। आज सुबह जौनपुर के थाना बक्सा तहसील स्थित गांव अगरौरा पहुंचेंगे और मंगेश यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे। सपा ने इस एनकाउंटर में शामिल पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग भी की है।
Leave a comment