Search KhabarFast

Press ESC to close

झारखंड में पुलिस का एक्शन...विधानसभा कूच मामले में 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR, 20वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी

झारखंड में पुलिस का एक्शन...विधानसभा कूच मामले में 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR, 20वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी

Ranchi Student Protest: झारखंड की राजधानी रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। गुरुवार को विधानसभा की ओर निकाले गए विरोध मार्च के बाद पुलिस ने करीब 600 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें करीब 100 प्रदर्शनकारियों के नाम FIR में दर्ज हैं, जबकि लगभग 500 अन्य छात्रों और प्रदर्शनकारियों को अज्ञात बताया गया है। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र पिछले 20 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सरकार पर उठे सवाल

FIR को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करीब 600 युवाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जबकि ये लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने गए थे। उनके मुताबिक प्रदर्शन के दौरान न तो दंगा हुआ और न ही पथराव किया गया। ऐसे में प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज करना न्यायसंगत नहीं है। संजय सेठ ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की ओर मार्च से पहले पूरे शहर में बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगाए गए थे। अब मुख्यमंत्री आवास के आसपास भी कंटीले तार लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

फैलाई जा रही है भ्रामक जानकारी

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर सफाई दी है। छात्रों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि सरकार को आशंका है कि प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि फिलहाल मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की उनकी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैलाई जा रही जानकारी पूरी तरह भ्रामक है। छात्रों ने सरकार से उनकी मांगों पर बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की है।

Also read: महाराष्ट्र में टैक्सी-ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, नियम नहीं मानने पर लाइसेंस हो सकता है रद्द

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

15 अगस्त से पहले आतंकी अलर्ट, दिल्ली से कश्मीर तक सुरक्षा बढ़ी; रेड फोर्ट पर 5000 जवान तैनात

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले को लेकर कई हाई लेवल अलर्ट जारी किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast