लॉरेंस गैंग पर पुलिस की कार्रवाई जारी, दिल्ली में एनकाउंटर तो पानीपत से बिश्नोई का करीबी गिरफ्तार

लॉरेंस गैंग पर पुलिस की कार्रवाई जारी, दिल्ली में एनकाउंटर तो पानीपत से बिश्नोई का करीबी गिरफ्तार

Police Action On Lawrence Gang: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़न के पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अब दिल्ली पुलिस ने हाशिम बाबा गैंग के शूटर को मूठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। शूटर पर ग्रेटर कैलाश के जिम मालिक नादिर शाह की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

शूटर को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल और कई कारतूस जब्त किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी योगेश कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई। इससे पहले पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से लॉरेंस गैंग के शूटर सुखबीर उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार किया था। उस पर सलमान खान के घर पर  फायरिंग करने का आरोप है।  

मुंबई पुलिस पहुंची हरियाणा 

लॉरेन्स गैंग के जिस शूटर सुखबीर उर्फ सुक्खा को नवी मुंबई पुलिस और पानीपत पुलिस ने जॉइंट ऑपेरशन में गिरफ्तार किया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए मुंबई पुलिस पानीपत पहुंची थी। नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस सलमान खान के फार्म हाउस रेकी मामले की जांच कर रही है। लॉरेंस के गुर्गों ने सलमान खान को मारने के इरादे से उनके पनवेल फार्महाउस की रेकी की थी।  उस समय पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट किया था। सुखबीर उर्फ सुक्खा इस मामले में फरार चल रहा था, उसे सलमान खान को शूट करने का काम दिया गया था।  

कैसे हुई शूटर कि गिरफ्तारी ?

बता दें कि पनवेल सिटी पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार यानी 16 अक्टूबर को उसकी तलाश में पुलिस की टीम पानीपत पहुंची थी। पनवेल सिटी पुलिस के पास सुक्खा की लाइव लोकेशन थी वो पानीपत के एक होटल में ठहरा हुआ था।  पुलिस की टीम के कई लोगों में उस होटल में कमरे बुक किए। इसके बाद पानीपत पुलिस से संपर्क साधा गया। जिसके बाद पानीपत पुलिस वहां पहुंची। उसके बाद सुक्खा के रूम का दरवाजा खुलवाया गया। हालांकि पुलिस शुरू में उसे पहचान नहीं पाई। क्योंकि उसके दाढ़ी बढ़ी हुई थी। हालांकि पूछताछ के बाद कन्फर्म हो गया कि वह शूटर सुक्खा ही है। 

Leave a comment