Search KhabarFast

Press ESC to close

PMCH Patna: अब एक साथ 2500 बेड पर होगा मरीजों का इलाज, CM सम्राट चौधरी ने टावर-3 का किया उद्घाटन

PMCH Patna: अब एक साथ 2500 बेड पर होगा मरीजों का इलाज, CM सम्राट चौधरी ने टावर-3 का किया उद्घाटन

Bihar News:पटना के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 12 अक्टूबर 2026 को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के पुनर्विकास योजना के पहले चरण के तहत नवनिर्मित टावर-3 का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि PMCH में अब एक साथ 2500 बेड पर मरीजों का आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ इलाज होगा। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना है।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित टावर-3 के भूतल पर ओपीडी पंजीकरण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कियोस्क और काउंटर के माध्यम से मरीजों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, अल्पाहार गृह तथा अस्पताल में चल रहे पुनर्विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद पांचवें तल पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट यानी पीकू वार्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने स्त्री रोग एवं प्रसूति आईसीयू, नर्स स्टेशन, उपचार कक्ष, प्रतीक्षालय और प्रसवोत्तर वार्ड का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी सुविधाओं का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और रेडियोलॉजी विभाग का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टावर-3 के छठे तल पर स्थित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर-22 का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न शल्य चिकित्सा कक्षों और स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा प्रथम तल पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने PMCH पुनर्विकास योजना के शेष निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने और अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया।

बच्चों को बांटी पोषण किट, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का निर्देश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल के भूतल पर बाल मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव समेत कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ साफ-सफाई, रखरखाव और उपचार व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। PMCH पुनर्विकास योजना के तहत विकसित हो रहा नया टावर अस्पताल की क्षमता और सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Also read: Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के कार्यक्रम में लाभुकों को दी पहली किस्त, पटना के सभी जिलों में MSME केंद्रों का किया उद्घाटन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में जनगणना-2027 के पहले चरण की तैयारी पूरी, दूसरे चरण की तैयारियां तेज

Haryana News: हरियाणा ने जनगणना-2027 का पहला चरण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस दौरान 23 जिलों और 11 नगर निगमों में 51,907 मकान सूचीकरण ब्लॉक को सफलतापूर्वक कवर करने के बाद, हरियाणा अब जनसंख्या गणना के दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गया है। दूसरे चरण में 23 जिलों के अंतर्गत आने वाले 6,522 गांवों और 88 कस्बों में लगभग 70,000 गणना ब्लॉकों को कवर किया जाएगा। इस कार्य के लिए आरक्षित कार्मिकों सहित लगभग 74,800 प्रगणकों और 12,650 पर्यवेक्षकों की तैनाती प्रस्तावित है। पूरी प्रक्रिया 34 प्रधान जनगणना अधिकारियों की निगरानी में 203 जनगणना चार्ज के माध्यम से संचालित की जाएगी।

Haryana News: हरियाणा के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर, वैश्विक कंपनियों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह

Haryana News: कृषि प्रधान हरियाणा वैसे तो गुरुग्राम जैसे साइबर हब के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखता है, लेकिन आने वाले दिनों में हरियाणा का हर जिला अलग अलग देशों की नामचीन कंपनियों से सजता नजर आएगा। दरअसल, इन दिनों हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने फोक्स बना लिया है कि हरियाणा का कोई एक जिला नहीं, बल्कि सभी जिलों में उद्योगों को बढ़ावा देना है।

Haryana News: नूंह को बड़ी सौगात, 8 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने को सरकार की मंजूरी

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जिला नूंह में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा जन-सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिले के 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने मंजूरी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast