Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi News: गुरुदेव से मुलाकात को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, सुनाया 1993 का किस्सा

PM Modi News: गुरुदेव से मुलाकात को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, सुनाया 1993 का किस्सा

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि "1993 में वडोदरा में मेरी गुरुदेव से हुई मेरी मुलाकात, उनका स्नेह, उनके साथ हुई बातचीत, उनका आशीर्वाद आज सबकुछ फिर से आंखों के सामने आ गया। एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे मैं फिर से गुरुदेव के साक्षात सानिध्य में आ गया।

पीएम मोदी ने कहा कि "हमारा ज्ञान और बोध अमर है। इसी बोध के कारण भारत भी हजारों वर्षों से अमर बना हुआ है। क्योंकि भारत शब्द का अर्थ ही है जो ज्ञान और प्रकाश के अनुसंधान में लगा हो। जब देश की आजादी के 75 वर्ष का अवसर आया तब मेरे मन में विचार आया था कि हमें इस अवसर को भारत का प्रेरणा मंच तो बनाना ही है, हमें भारत के स्वरुप को भी जीवंत करना है जो अमृत विचारों को जीना जानता है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशकों में समय बदला है, देश के सामने नई चुनौतियों पैदा हुई हैं, समाज में नई विकृतियां आई हैं। आज उनके समाधान का दायित्व हम सबके ऊपर है। आज हमें बांटने वाली ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना है। हमें आत्मनिर्भरता के लिए देशवासियों को जागरूक करना है। 2047 में विकसित भारत के संकल्प से जन-जन को जोड़ना है। इन उद्देश्यों के लिए हमें और सक्रिय होना है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2047 में भारत जब अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, उसी कालखंड में चिन्मय मिशन भी अपनी शताब्दी का वर्ष मनाएगा यानी चिन्मय मिशन की शताब्दी यात्रा और विकसित भारत की यात्रा एक साथ आगे बढ़ेगी। इसलिए हमारे लक्ष्य भी एक हैं, उद्देश्य भी एक है और हमें इस यात्रा को एकसाथ आगे बढ़ाना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जल्द होगी खत्म, अनिल विज ने दिया बड़ा अपडेट

Haryana News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने बिजली कर्मचारियों की चल रही हड़ताल से जुड़ा मामला लगभग सुलझा लिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि यूनियन नेताओं के पंचकूला में दोपहर 3 बजे मीटिंग के लिए राज़ी होने के बाद हड़ताल कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगी।

Haryana News: वीटा मिल्क बूथों के आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे गए आवेदन, युवाओं और महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने तथा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में 'द हिसार-जींद को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड' (वीटा) द्वारा हिसार ज़िले में विभिन्न निर्धारित स्थानों पर वीटा मिल्क बूथों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

ओमप्रकाश राजभर के बयान से सियासी सरगर्मी तेज, AIMIM जॉइन करेंगे आजम खान?

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। समाजवादी पार्टी में अंदरूनी हलचल और सहयोगी दलों के बयानों ने सियासत को और गरमा दिया है। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की, जिसके बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast