PM Kisan Yojana: जानें कब जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana: जानें कब जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana: किसानों को जल्द ही एक अच्छी खबर मिलने वाली है। सरकार कभी भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त बुधवार यानी 15 नवंबर 2023को जारी हो सकती है। जिससे 8करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका फायदा मिलेगा। आप कैसे पता करेंगे कि लाभार्थी सूची में आपका नाम है या फिर नहीं और अगर नाम है तो आपके खाते में पैसे आए हैं कि नहीं यह कैसे चेक करेंगे

   किसी मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास 2हेक्टेयर से कम की जमीन होगी।
  • अगर किसी किसान के पास 2हेक्टेयर से ज्यादा की जमीन होती है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • वहीं अगर किसान परिवार का कोई सदस्य टैक्स जमा करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • इसके अलावा जिन लोगों के पास कृषि योग्य भूमि नहीं है उन्हें भी इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा।
  • हां लेकिन अगर किसी के पास कृषि योग्य जमीन है और वो उनके पिता-दादा या फिर परिवार के किसी दूसरे सदस्य के नाम है तो इस कंडीशन में भी आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • साथ ही आपके पास कृषि योग्य भूमि तो लेकिन आप किसी सरकारी नौकरी पर कार्यरत हैं तो इस सूरत में भी आपको इस योजना से बाहर रखा जाएगा।
  • इनके अलावा रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए को भी इस योजना से बाहर रखा गया है।
  • किसी किसान को सालाना 10हजार रुपये पेंशन मिलती है तो भी वह स्कीम से बाहर है।

      कैसे पता करें की आपका नाम लाभार्थियों की लिस्ट में है या नहीं

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पीएम kisan.gov.in पर जाए।
  • अब होम पेज पर फार्मर कॉर्नर के सेक्शन में जाए।
  • इसके बाद बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें।
  • फिर किसान अपने राज्य जिला तहसील ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  • इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें फिर लिस्ट में अपना नाम चेक करें।

     आपके अकाउंट में पैसे पहुंचे हैं या नहीं कैसे पता करेंगे?

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
  • यहां आपको राइट साइड पर फार्मर कॉर्नर का विकल्प मिलेगा।
  • यहां बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुल जाएगा नए पेज पर आधार नंबर बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प चुने।
  • इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
  • आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है उसका नंबर भरिए।
  • इसके बाद गेट डाटा पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजैक्शन की जानकारी मिल जाएगी।

 अगर आपकी 15वीं किस्त अटक जाती है तो क्या करें

अगर किसी भी वजह से आपकी 15वीं किस्त अटक जाती है तो ऐसे स्थिति में आपको इससे संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए pmkissan.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 1800115526या फिर 011 23381092 पर भी संपर्क करके भी आवश्यक जानकारी मांग सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर तीन किश्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 27 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी की थी।इस स्कीम के तहत अब तक किसानों के खातों में कुल 14 किस्तों में 2.62 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।किसानों को अब 15वीं किस्त का इंतजार है।

Leave a comment