Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में इन चीजों का जरूर करना चाहिए दान, मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति

Pitru  Paksha 2023: पितृ पक्ष में इन चीजों का जरूर करना चाहिए दान, मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति

Pitru  Paksha 2023: हिंदू धर्म में पितृपक्ष को अध्यात्मिक पर्व के रूप में देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान हमारे पितृ यानी पूर्वज धरती पर आते हैं।अपनी संतान के  किए गए श्राद्ध तर्पण आदि ग्रहण करते हैं और आशीर्वाद देने के बाद पितृ अमावस्या पर वापस लौट जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में दान करने से पितृ दोष समाप्त हो जाता है। लेकिन आपको पता है की किस किस चीज का दान करना चाहिए।

काला तिल

पितृपक्ष के दौरान काले तिल का दान अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जब हम किसी और चीज का दान करना सामर्थ्य न हो तो काले तिल का दान तो जरूर करना चाहिए।

चांदी

पितृ पक्ष के दौरान चांदी का दान अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चांदी का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।  

गुड़

गुड़ का दान करने से पितरों को विशेष संतुष्टि की प्राप्ति होती है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही, घर में सुख शांति बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि गुड़ का दान करने से घर का क्लेश भी दूर हो जाता है।

अन्न

पितृपक्ष में अन्न का दान महादान माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इससे पितरों को तृप्ति मिलती है। पितृपक्ष में अगर आप अन्नदान करना चाहते हैं तो गेहूं और चावल का दान सर्वश्रेष्ठ होता है।

नमक

कहते हैं कि जिसका नमक खाओ, उसके प्रति सदैव ऋणी रहना चाहिए। इसलिए कहा भी जाता है कि नमक का कर्ज कभी नहीं भूलना चाहिए। नमक का दान किए बिना पितृपक्ष कभी संपन्न नहीं माना जाता है।

गाय का घी

हमारे धर्म-ग्रथों में गाय को माता स्वरूप माना गया है। गाय के पूजन से स्वत: ही समस्त बाधाओं का अंत हो जाता है। पितृपक्ष में गाय के घी का दान करना भी फलदायी होता है।

Leave a comment