Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान मृत्यु होने पर स्वर्ग मिलता है या नर्क? जानें

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान मृत्यु होने पर स्वर्ग मिलता है या नर्क? जानें

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के 15 दिन बहुत ही खास माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं। उन पूर्वजों का श्राद्ध कर्म किया जाता है। जिससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी की मौत पितृ पक्ष के दौरान ही हो जाए तो क्या होता है। पितृ पक्ष के दौरान मृत्यु के बाद आत्मा स्वर्ग में जाती है या नर्क में?पितृ पक्ष के दौरान मौत शुभ होती है या अशुभ। इसी पर आज हम चर्चा करेंगे।

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का काफी महत्व है। पौराणिक कथाओं में ये बात कही गई है कि जब भगवान राम ने अपने पिता दशरथ का श्राद्ध किया तभी उनकी आत्मा को शांति मिली थी। पितृ पक्ष के दौरान बच्चे का जन्म शुभ तो माना ही गया है साथ ही अगर पितृपक्ष के दौरान किसी की मृत्यु हो जाए तो वो भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि श्राद्ध के दिनों में अगर किसी की मृत्यु होती है तो वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

खुल जाते हैं स्वर्ग के दरवाजे

ऐसा कहा जाता है कि कि पितृ पक्ष के दिनों में किसी व्यक्ति की मुत्यु हो जाए तो उसके लिए सीधे स्वर्ग के रास्ते खुल जाते हैं। क्योंकि पितृ पक्ष में यमराज 15 दिनों के स्वर्ग के रास्ते खोल देते हैं, ऐसे में आत्मा सीधे स्वर्ग में जाती है। ऐसे लोगों की आत्मा को सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती जाती है।

उन्नत्ति के मार्ग प्राप्त करती है आत्मा

ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में मृत्यु को प्राप्त होने वाले व्यक्ति की आत्मा अपने दिवंगत परिजनों की आत्माओं से संबंध जोड़ने की कोशिश करती है। साथ ही अपने दिवंगत परिजनों की आत्माओं का सान्निध्य पाकर अपनी आत्म उन्नति का मार्ग प्राप्त करती है।हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष को एक आध्यात्मिक पर्व माना जाता है और इस दौरान प्राण त्यागने वाले लोग सीधे परलोक सिधारते हैं।

Leave a comment