Pitra Paksha 2023: पितृपक्ष में ऐसे सपने देंगे आपको खुशखबरी, जानिए क्या होता पितरो के सपने का मतलब

Pitra Paksha 2023: पितृपक्ष में ऐसे सपने देंगे आपको खुशखबरी, जानिए क्या होता पितरो के सपने का मतलब

Pitra Paksha 2023: 29 सितंबर से पितृपक्ष शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का काफी महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान पितृ यानी हमारे पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं।इस दौरान श्रद्धा भाव से लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं। पितृ अगर खुश होते हैं तो हमें आशीर्वाद देते हैं। श्राद्ध कर्म से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दौरान पितरों को जल देने की परंपरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं पितृपक्ष के दौरान पितरो के सपने आने का क्या अर्थ होता है?

दरअसल, पितृपक्ष के दौरान अलग अलग सपने आने के अलग अलग मतलब होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, पितृपक्ष में पितरों का सपने में आना अच्छा है या बुरा, ये पितरों की मुद्रा और भाव पर निर्भर करता है।

खुश दिखते पितृ

अगर सपने में पितृ खुश होते दिखाई दे रहे हैं या फिर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं तो उसका मतलब होता है कि वो खुश हैं। साथ ही आपके जिंदगी की सारी परेशानियां दूर होने वाली है। और जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।

रोते हुए पितृ

वहीं अगर आपको सपने में रोते हुए पितृ नजर आ रहे हैं। तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत हैं। क्योंकि इसका मतलब होता है कि आपको कोई बुरी खबर मिलने वाली है या आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है। ये एक अशुभ संकेत होता है। इसका सपने का मतलब है कि आपके पितृ आपको आगाह करने का प्रयास कर रहे हैं।

शांत पितृ

अगर आपको सपने में अपने पितृ शांति रूप में दिखाई दे रहे हैं। तो इसका मतलब होता है कि आपके पितृ आपसे संतुष्ट हैं। आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है।

बाल संवारते पितृ

अगर आपको पितृ बाल संवारते हुए नजर आ रहे है कि तो इसका मतलब होता है कि आप पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली थी लेकिन पितरों ने आपको उस मुसीबत से बचा लिया।

Leave a comment