क्या इंसानों के लिए खतरा बन रहे है कबूतर? इस बीमारी से लोगों में फैल रहा संक्रमण

क्या इंसानों के लिए खतरा बन रहे है कबूतर?  इस बीमारी से लोगों में फैल रहा संक्रमण

Pigeon Breeder Disease Symptoms: पक्षियों को दाना खिलाना लोग अपना धर्म मानते है। आमतौर पर मान्यता है कि बेजुबानों को दाना, पानी खिलाना शुभ होता है। लेकिन इन दिनों पक्षियों से ही गंभीर बीमारी लोगों में देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ विशेषज्ञों का कहना है कि कबूतरों को दाना चुगाना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। इसको लेकर खासी तौर पर अहतियात बरते जाने चाहिए।

दिल्ली में बढ़ सकता है संक्रमण

बता दें दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग कबूतर व अन्य पक्षियों को दाना खिलाते है। कई चौराहों पर दाना बेचने वाले भी देखे जा सकते है। लोग वहीं से दाना खरीदते है और कबूतर या अन्य मौजूद पक्षियों को दाना खिलाते है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में पक्षियों से होने वाले संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

ये लक्षण दिख सकते हैं

इस बीमारी से संक्रमित होने पर कई लोगों में अलग अलग तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इनमें अस्थमैटिक अटैक आना, लंग्स का गंभीर संक्रमण, खांसी, जुकाम आना शामिल है। इससे फाइब्रोटिक फेफड़े की बीमारी हो सकती है। घर में बर्ड नेट लगाने और बर्ड ड्रॉपिंग की नियमित सफाई से कुछ जोखिम को रोका जा सकता है। बीमारी से बचाव के लिए कबूतरों के प्रजनन पर नियंत्रण करना चाहिए।

इस बीमारी की चपेट में आने का खतरा सभी को नहीं है। यह बीमारी उन लोगों को अधिक हो सकती है, जोकि कबूतरों के संपर्क में अधिक रहते है। बार बार उन्हें खाना खिलाते है। उनके मल के संपर्क में आते है। विशेषज्ञों के अनुसार,सीटी स्कैन, पल्मोनरी फंक्शन टेस्टिंग मशीन, और ब्रोन्कोस्कोपिक से लंग्स इन्फेक्शन की जांच की जा सकती है।

Leave a comment