PETROL-DIESEL: पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें किन शहरों में सस्ता और महंगा हुआ ईंधन

PETROL-DIESEL:  पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें किन शहरों में सस्ता और महंगा हुआ ईंधन

Petrol-Diesel Price Update:  पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके कारण पेट्रोल-डीजल में उतरा-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज कुछ शहरों में ईंधन के दाम सस्ते हुए है तो कुछ में महंगे। हालांकि देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई चेंजेज नहीं हुए हैं।

नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है।

यहां सस्ता हुआ ईंधन

  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • लखनऊ में पेट्रोल एक पैसे सस्ता होकर 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर पर है।

यहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

 

  • जयपुर में पेट्रोल की कीमत 13 पैसे महंगा होकर 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर पर हैं।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 96.99 रुपये पर स्थिर हैं और डीजल 21 पैसे घटकर 89.65 रुपये प्रति लीटर पर हैं। बिहार के पटना में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे बढ़कर 107.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 22 पैसे बढ़कर 94.26 रुपये प्रति लीटर है।

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट्स

अगर आप अपने शहर का फ्यूल रेट चेक करना चाहते हैं तो आप एक एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा। एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक  <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर अपने फोन से एसएमएस भेज सकते हैं।

Leave a comment