PETROL AND DIESEL PRICE: पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी इजाफा, जानें हरियाणा और दिल्ली की भाव

PETROL AND DIESEL PRICE: पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी इजाफा, जानें हरियाणा और दिल्ली की भाव

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर ने कहर मचा रखा है. इसी देश की जनता को कोरोना के साथ-साथ महंगाई की मार भी झेलनी पड़ रही है. देश भर में पेट्रोल-डीजल के दामों बढ़ोतरी की गई है. वहीं पेट्रोल की कीमतों में 27 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. वहीं डीजल में 23 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हरियाणा में पेट्रोल का दाम 92.47 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं डीजल का दाम 86.10 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रूपये के पार पहुंच गया है.

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 27 पैसे की बढ़ोतरी की गई. पेट्रोल अभी 94.49 रुपये पर ही मिल रहा है. इसके साथ ही डीजल की कीमत 23 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 85.38 बिक रहा है. लोगों को एक बार फिर महंगाई का सामना करना पड़ा रहा है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 105.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. अनूपपुर में पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.28 रुपये प्रति लीटर है.

आइए जानते है देश के दूसरे राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम

मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. मुंबई में पेट्रोल 100.72 बिका रहा है. इसके साथ ही डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है. मुंबई में डीजल 92.69 पर मिल रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 94.50 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है. वहीं दूसरी ओर डीजल 86.23 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

इसके साथ ही चेन्नई में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 95.99 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान करना होगा. वहीं डीजल का मूल्य 90.12 रुपये प्रति लीटर पर रहा है.

Leave a comment