18 जून से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, इस दिन लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव संभव

18 जून से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, इस दिन लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव संभव

Parliament Session 2024: इस देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 18जून को शुरू होने कि संभावना जताई जा रही है। सत्र सदन के सदस्यों के रूप में नवनिवार्चित उम्मीदवारों शपथ ग्रहण के साथ शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 3दिन तक सदनों की शपथ होगी। जिसके बाद 20जून के दिन लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है।। जबकि 21जून को राष्ट्रपति का संबोधन होने की उम्मीद है। शपथ पूरी होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की शपथ ली है। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर अपना कार्यभार संभाल रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के अलावा भूटान के प्रधानमंत्री, नेपाल के प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

जुलाई के महीने में होगा सबसे अहम सत्र

गौरतलब है कि नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 20 जून को हो सकती है और इसके बाद अगले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा सहित संसद को संयुक्त रूप से संबोधित कर सकती हैं। इस संक्षिप्त सत्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी अपनी नई सरकार ने बने मंत्रियों से परिचय भी कराएंगे। संसद के इस सत्र के बाद जुलाई में इसका अहम सत्र होगा, जिसमें NDA की नई सरकार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेगी।

क्या कहता है संविधान का नियम

संविधान के अनुसार, नई लोकसभा की पहली बार बैठक होने से ठीक पहले अध्यक्ष का पद खाली हो जाता है। सदन के वरिष्ठ सदस्यों में से राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एक तत्कालीन अध्यक्ष नए सांसदों को पद की शपथ दिलाता है। इसके बाद, साधारण बहुमत से सदन के सदस्यों में से एक अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। वहीं चुवानी नतीजों के बाद सत्र के पहले दिन की शुरूआत होती है।

Leave a comment