Paris Olympics 2024: निशानेबाजी में आज फिर होगा धमाल, एक नहीं दो मेडल पर होगा भारत का कब्जा!

Paris Olympics 2024: निशानेबाजी में आज फिर होगा धमाल, एक नहीं दो मेडल पर  होगा भारत का कब्जा!

Paris Olympics 2024:पेरिस ओलंपिक में भारत का खाता खुल चुका है। बीते रविवार यानी 28 जुलाई 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया। मुन भाकर ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली महिला शूटर बन गई हैं। 

इसके साथ सोमवार यानी 29 जुलाई को निशानेबाजी में मेडल की संख्या बढ़ सकती है। दोपहर 1 बजे से ही10 मीटर एयर राइफल का फाइनल मुकाबला होना है, जिसमें रमिता जिंदल मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगी। भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दोपहर 3.30 बजे खेलते नजर आएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद हैं।

एक बार फिर एक्शन में होगी मनु भाकर

आज फिर मनु भाकर एक्शन में होगी। 29 जुलाई को 12:45 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में भारत की दो टीमें भाग लेंगी, जिसमें पहली टीम में मनु भाकर और सरबजोत सिंह हैं तो दूसरी टीम में अर्जुन सिंह चीमा और रिदम सांगवान हैं। इसके अलावा दोपहर 1 बजे से ट्रैप इवेंट शुरू होगा, जिसके क्वालिफिकेशन मुकाबले में भारत के पृथ्वीराज टोंडैमन खेलते हुए नजर आएंगे।

हॉकी और तीरंदाजी का होगा मुकाबला

हॉकी में आज भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला अर्जेटीना होगा। दोनों टीम के बीच यह मैच शाम 4:15 बजे से शुरू होगा। इसके साथ-साथ तीरंदाजी का भी मुकाबला होना है। भारत की पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल में चुनौती पेश करेगी। टीम में धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव और तरुणदीप रॉय शामिल हैं. यह मैच शाम 5:45 बजे से शुरू होगा। इसमें भी मेडल की उम्मीद है।

Leave a comment