Aman Sehrawat Paris Olympics 2024: कांस्य पदक जीतने के पीछे अमन सहरावत की दर्द भरी दास्तान, जानकर छलक जाएंगे आपके आंसू

Aman Sehrawat Paris Olympics 2024: कांस्य पदक जीतने के पीछे अमन सहरावत की दर्द भरी दास्तान, जानकर छलक जाएंगे आपके आंसू

Aman Sehrawat Paris Olympics 2024:  पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में पहलवान अमन सहरावत के कांस्य पदक अपने नाम किया। ब्रॉन्ज मेडल मैच में अमन सहरावत ने प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को हराया। इस पदक के साथ भारत ने अबतक 6 मेडल अपने नाम कर लिए है। इसमें से 5 ब्रॉन्ज हैं तो 1 सिल्वर मेडल है।

पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने के बाद अमन सहरावत की चर्चा पूरे देश में हो रही है, लेकिन इस पदक तक पहुंने  के पीछे एक दर्दभरी कहानी से भरी हुई है। अमन सहरावत का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के बीरोहार गांव में हुआ था। मजह 11 साल की उम्र में उन्होंने अपने माता पिता को खो दिया था। उनकी देखभाल उनके चाचा-ताऊ ने मिलकर की। लंदन ओलंपिक में 2012 में सुशील कुमार सुशील कुमार की रजत पदक जीत से प्रेरित होकर, उन्होंने 10 साल की उम्र में उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अपना दाखिला करवाया। वह साल में दो बार सिर्फ अपने घर जाते थे।

कैसा रहा है अमन सहरावत का करियर?

अमन सहरावत ने 2021 में अपना पहला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब जीता था। वह कोच ललित कुमार के अंडर ट्रेनिंग करते थे। 2022 में अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में अपने स्वर्ण पदक के बाद सेहरावत अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 2022 के एशियाई खेलों में 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। अप्रैल 2023 में उन्होंने अस्ताना में 2023 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

Leave a comment