UP में पल्लवी पटेल और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन, अखिलेश यादव की बढ़ेगी मुश्किलें

UP में पल्लवी पटेल और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन, अखिलेश यादव की बढ़ेगी मुश्किलें

Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल का अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन हो गया है। इसके बाद अब कहा जा रहा है कि, पल्लवी इंडिया गठबंधन से अलग होकर पिछड़ा, दलित और मुस्लिम (पीडीएम) नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें, अब तक अपना दल (कमेरावादी) पार्टी इंडिया गठबंधन में थी। तब सात सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतारे थे पर वह सभी सीटें हार गई थी। 
 
अखिलेश यादव से बिगड़े संबंध
 
सिराथू सीट से पल्लवी पटेल सपा की विधायक है। लेकिन कुछ दिनों पहली ही अखिलेश यादव से उनके संबंध बिगड़ गए थे। उसके बाद पल्लवी पटेल राहुल गांधी की यात्रा में प्रयागराज में शामिल होते हुए नजर आई थे। उन्हें पूरा भरोसा था कि कांग्रेस उनकी जरूर मदद करेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और उसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव से संबंध बेहतर करने की कोशिश की पर ये भी नहीं हो पाया था। 
 
सीटों का होगा ऐलान
 
इस गठबंधन के बाद असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल की पार्टी मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। फिलहाल कितने सीटों पर लड़ेगी अभी इसका ऐलान आज एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में किया जाएगा। बता दें, लोकसभा की 9 सीटों के लिए नामांकन का काम यूपी में पूरा हो गया है। इसके अलावा ओवैसी भी आज की पीसी में शामिल होंगे। 
 
अखिलेश यादव की बढ़ सकती है मुश्किलें
 
ऐसा कहा जा रही है कि इस गठबंधन के कारण अखिलेश यादव के लिए ईस्टर्न यूपी में मुश्किलें बढ़ सकती है। क्योंकि पल्लवी पटेल की पार्टी की फूलपुर, मिर्जापुर और कौशांबी जैसी सीटों पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। हालांकि, बीजेपी ने पिछले चुनाव में इन तीनों सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, तीनों सीटों पर सपा के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे। 2022 के विधानसभा चुनावों में अपना दल (के) ने किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ा था। हालांकि  सपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए पल्लवी पटेल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 7,337 वोटों से हराया था।

Leave a comment