
Murder In Balochistan: चंद महीने पहले पाकिस्तान में बलोच विद्रोहियों ने ट्रेन को अगवा कर लिया था। अब एक और नया मामला सामने आया है। बालूचिस्तान प्रांत में गुरुवार देर रात एक बस को अगवा कर लिया गया। इसमें सवार 9 लोगों को मार दिया गया। हालांकि, इस भयावह हत्याकांड को किसने अंजाम दिया है, इसकी पुष्टी अभी तक नहीं हो पाई है। बलूचिस्तान प्रांत के प्रवक्ता शाहिद रिंद का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार शाम को कई बसों के यात्रियों को अगवा किया। हमलावर ने लोगों को अपने साथ ले गए और इनका कत्ल कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी BLAके विद्रोहियों ने कई घटना को अंजाम दिया है लेकिन ये पहली बार है जब आम नागिरकों को निशाना बनाया गया है। हालांकि, अभी तक किसी ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इससे पहले भी हो चुका है हमला
बलूचिस्तान क्षेत्र में ये पहली बार नहीं है, जब इस तरह की घटना सामने आई है। बलूच विद्रोहियों के द्वारा बलूचिस्तान क्षेत्रों में लगातार सैनिकों पर हमला किया जाता रहा है। बीते महीने ही BLA ने एक ट्रेन को अगवा कर लिया था। इस ट्रेन में सवार आम नागरिकों को BLA ने रिहा कर दिया था। जबकि सेना के जवानों और अधिकारियों को बंधक बना लिया। इस दौरान BLA ने एक वीडियो भी जारी की थी। इसके अलावा पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर भी लगातार हमले हो रहे हैं। बता दें, BLA की मांग बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद करवाने का है। साथ ही बलूचिस्तान प्रांत में भारी मात्रा में प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है, जिसको चीनी कंपनियां इस्तेमाल कर रही है।
चीन के खिलाफ BLA
गौरतलब है कि बलूचिस्तान में भारी मात्रा में प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है। पाकिस्तानी सरकार ने पैसे के बदले चीन को उन संसाधनों के इस्तेमाल का अधिकार दिया हुआ है। चीन की कई कंपनियां बलूच क्षेत्रों में काम कर रही है। इसके विरोध में BLA के लड़ाके लगातार चीनी कंपनियों पर हमला बोल रहे हैं। साथ ही बलूचिस्तान को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ने वाली CPEC प्रोजोक्ट में काम करने वाले चीनी श्रमिकों को भी निशाना बनाया जाता रहा है।
Leave a comment