
Priyanka Gandhi Palestine Bag Controversy: सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए प्रियंका गांधी पहुंची थी। प्रियंका गांधी ने अपने कंधे पर एक बैग टांग रखी थी। जिसपर फिलिस्तीन लिखा था। साथ ही कटा हुआ तरबूजा का एक तस्वीर भी बैग पर था, जिसे फिलिस्तीन का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, उनके इस बैग के कारण भाजपा उनपर हमलावर हो गई है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी के बैग को तुष्टीकरण का प्रतिक बताया है। वहीं, प्रियंका गांधी के बैग की तारीफ पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने की है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी सांसदों को लताड़ लगाई है।
क्या कहा फवाद चौधरी ने?
पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने लिखा, 'जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हैं, यह शर्म की बात है कि आज तक किसी पाकिस्तानी संसद सदस्य ने ऐसा साहस नहीं दिखाया है।'
फिलिस्तीन के समर्थन करती रही है प्रियंका
गौरतलब है कि फिलिस्तीन के समर्थन में पहले भी प्रियंका गांधी बोलती नजर आई हैं। वायनाड उपचुनाव के दौरान भी उन्होंने एक्स पर ट्वीट करके गाजा में इजरायल के द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाई थी। साथ ही प्रियंका ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने गाजा में चल रहे इजारयली कार्रवाई को नरसंहारकारी बताया था।
भाजपा ने साधा निशाना
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, “"इस संसद सत्र के अंत में, कांग्रेस में सभी के लिए दो मिनट का मौन रखें, जो मानते थे कि प्रियंका वाड्रा लंबे समय से प्रतीक्षित समाधान थीं, उन्हें पहले ही इसे अपना लेना चाहिए था। वह राहुल गांधी से भी बड़ी आपदा हैं, जो सोचते हैं कि संसद में फिलिस्तीन के समर्थन में बैग लेकर चलना पितृसत्ता से लड़ना है। यह सही है। मुसलमानों को सांप्रदायिक सद्गुणों का पैगाम देना अब पितृसत्ता के खिलाफ रुख के रूप में सामने आ रहा है! कोई गलती न करें, कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है।”
Leave a comment