
Odisha News: ओडिशा में शुक्रवार 16 मई को कालबैसाखी तूफान के साथ आई आकाशीय बिजली ने भयंकर तबाही मचाई। जिस वजह से एक ही दिन में करीब 14 लोगों की जान ले ली। जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें, इस प्राकृतिक आपदा ने कोरापुट, गंजम, जाजपुर, धेनकनाल, और गजपति जैसे जिलों को झकझोर दिया है। इस स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
ओडिशा में आकाशीय बिजली
दरअसल, शुक्रवार 16 मई ओडिशा के कई हिस्सों में कालबैसाखी तूफान के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली की कई घटनाएं दर्ज की गईं। इस दौरान बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हुई। जिनमें छह महिलाएं और दो नाबालिग बच्चे शामिल थे। मरने वालों में कोरापुट में तीन, जाजपुर और गंजम में दो-दो, धेनकनाल और गजपति में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
इस आकाशीय बिजली ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस त्रासदी ने ओडिशा में आपातकालीन सेवाओं की कमी को भी उजागर किया। क्योंकि जाजपुर में एम्बुलेंस सेवाओं में देरी की शिकायतें सामने आईं। जिसके कारण कई पीड़ितों को समय पर इलाज नहीं मिल सका।
Leave a comment