Search KhabarFast

Press ESC to close

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक की दी मोहलत

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक की दी मोहलत

Imran Khan Notice To Leave India: बॉलीवुड अभिनेता और सुपरस्टार आमिर खान के भांजे इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। पुलिस ने इसके लिए 28 अक्टूबर तक की समय सीमा तय की है। यह कार्रवाई मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कुछ दिन बाद की गई है। यह प्रदर्शन व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आयोजित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं। इसके बावजूद वह विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसी वजह से उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट के संबंधित प्रावधान के तहत कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि इमरान खान के पास अमेरिका की नागरिकता है। उनके पास भारतीय नागरिकता के बजाय ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है।

10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन में हुए थे शामिल

इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया गया था। इस दौरान इमरान के साथ उनकी पार्टनर और अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन के अलावा उनकी कजिन जायने मैरी खान भी मौजूद थीं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान खान, लेखा वाशिंगटन और जायने मैरी खान को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में तीनों को छोड़ दिया गया।

पुलिस वैन से इमरान खान ने शेयर की थी तस्वीर

हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने सोशल मीडिया पर पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।" इस दौरान उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिस से 'जय हिंद' कहते सुनाई दिए थे। एक अन्य वीडियो में इमरान ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि पुलिस उन्हें वहां क्यों लेकर आई है। उन्होंने बताया था कि पुलिस ने सड़क से कई लोगों को उठाकर वैन में बैठा दिया था। इसके बाद उन्हें करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया और फिर छोड़ दिया गया।

करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया गया था

कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें तुषार गांधी के नेतृत्व वाले संगठन 'हम भारत के लोग' के सदस्य और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कार्यकर्ता भी शामिल थे। फिलहाल, इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिए जाने का मामला चर्चा में है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब अभिनेता के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Also read: Ankita Bhandari Case: अंकिता के माता-पिता रिहा, इंडिया गेट पर न्याय की मांग को लेकर दिया था धरना

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ankita Bhandari Case: अंकिता के माता-पिता रिहा, इंडिया गेट पर न्याय की मांग को लेकर दिया था धरना

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे उनके माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया है। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे पुलिस ने अंकिता के माता-पिता और कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां से अब अंकिता के माता-पिता को रिहा कर दिया गया है। इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, ज्योतिमणि और इमरान प्रतापगढ़ी ने भी पुलिस स्टेशन के अंदर विरोध प्रदर्शन किया।

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, ठंडी हवाओं ने दी राहत, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast