रोहित और विराट के बीच आई अनुष्का ?

रोहित और विराट के बीच आई अनुष्का ?

भारतीय क्रिकेट टीम में सब ठीक नहीं चल रहा है और इन सुपरस्टार्स का इगो अब परिवार तक पहुंच गया है? टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेदों को उस समय और हवा मिली जब रोहित ने विराट की पत्नी और ऐक्ट्रेसअनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'अनफॉलो' कर दिया।

 

रोहित ने इससे पहले विराट को भी 'अनफॉलो' किया था। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मेसेज शेयर करते हुए कहा, 'एक समझदार आदमी ने कभी कहा था- सच कभी झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता।' कोहली अब भी रोहित को फॉलो करते हैं लेकिन उनकी पत्नी रितिका सजदेह को फॉलो नहीं करते हैं। वहीं विराट की पत्नी अनुष्का दोनों को फॉलो करती हैं। रितिका दोनों को ही फॉलो नहीं करती हैं। रोहित और विराट के बीच मतभेज की खबरें वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के हाथों हार के बाद सामने आने लगी थीं।

क्रिकेट जगत में ऐसा कहा जाने लगा कि टीम में दो खेमे बन गए हैं। यह बात भी सामने आई थी कि कुछ साल पहले रोहित और शिखर धवन ने उस मैनेजमेंट कंपनी का साथ छोड़ दिया था जिससे विराट जुड़े हुए थे। इससे भी दोनों के बीच संबंधों में खटास की अटकलें लगाई गई थीं। 

Leave a comment