Search KhabarFast

Press ESC to close

नोएडा में कोविड का पहला मामला, 55 वर्षीय महिला संक्रमित; हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

नोएडा में कोविड का पहला मामला, 55 वर्षीय महिला संक्रमित; हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Covid Case 2025: ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। सेक्टर 110 में रहने वाली 55 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला कोवीड पॉज़िटिव पाई गई हैं। हाल ही में यह महिला माइल्ड लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंची थीं। जहां जांच के बाद पता चला कि वो कोरोना से संक्रमित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह नोएडा का पहला कोरोना केस है। फिलहाल के लिए महिला को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उनका इलाज वहीं चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत महिला के घर जाकर उन्हें केरनटाईन किया और परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
 
हाल ही में ट्रेन सफर से लौटी था महिला 
नोएडा में एक 55 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो हाल ही में ट्रेन से सफर करके लौटी थीं। महिला में कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखाई देने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच करवाई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।
 
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिवार के सदस्यों, जिनमें उनके पति और एक मेड शामिल हैं, को निगरानी में ले लिया है। डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के अस्पतालों में टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है और टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाया जाएगा, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
 
सावधानी बरतने की आवश्यकता
इस नए मामले ने एक बार फिर से कोरोना के खतरे को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि लोग सावधानी बरतें और कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाएं।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें