Noida Murder: पहले की हत्या..फिर सड़क पर घसीटी लाश, पुलिस ने लगाया NSA

Noida Murder:  पहले की हत्या..फिर सड़क पर घसीटी लाश, पुलिस ने लगाया NSA

Noida Murder: 20जनवरी को यूपी के नोएडा में बड़ा कांड हुआ था जहां 50 साल के ई-रिक्शा चालककी हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसके शव को बाइक से बांधकर सड़क पर घुमाया था। उस कांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था तो वहीं षड़यंत्र रचने वाले तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी 10 दिन बाद हुई थी। वहीं अब इस घटना में नोएडा पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट यानी एनएसए लगाया जा रहा है।

जिसको लेकर कोर्ट के सामने पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। ये पूरी चार्जशीट पूरे 100 पेज की है। इसमें बताया गया है कि ई-रिक्शा चालक की हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी। जिसमें दो युवकों की हत्या करने में प्रत्यक्ष भूमिका थी तो एक अन्य को षड़यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। ये पूरा मामला थाना सेक्टर-49क्षेत्र के बरौला गांव का है। 

क्या था मामला

बता दें, ये पूरी घटना 20 जनवरी 2024 की है। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी ई-रिक्शा चालक को बाइक से बांधकर बरौला पुलिस चौकी पहुंचे थे जिन रास्तों से आरोपी गुजरे थे उनको देखकर सभी लोग सहम गए थे और पूरे पुलिस महकमें में खलबली मच गई थी। उस दौरान कई थानों की फोर्स को तुरंत बरौला चौकी भेजा गया था साथ ही ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

आरोपी हो गए थे घायल

पुलिस जब अगले दिन सुबह दोनों आरोपियों के कत्ल में इस्तेमाल हुए चाकू बरामद करने के लिए जा रही थी तभी दोनों आरोपियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था। फिर पुलिस की जवाबी कार्यवाई में गोली के लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए थे तो 10 दिन बाद एक अन्य आरोपी को पुलिस ने षड़यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a comment