
Noida Crime: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से एक एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां तीन बच्चों की मां का अपने ही पति के दोस्त के साथ अफेयर चल रहा था। जब उसके पति ने बेडरूम में उसे रंगे हाथों पकड़ लिया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला नोएडा के बिरोंडा गांव का है। जहां 8 साल पहले मध्य प्रदेश के रहने वाले महेश की शादी पूजा से हुई थी। शादी के बाद दोनों को तीन बच्चे हुए। पहले महेश नोएडा में ही शौचालय की सफाई का काम करता था। फिर कुछ दिन पहले महेश के दोस्त प्रह्लाद ने उसे सलाह दी कि वो शौचालय का काम छोड़ दे और प्रह्लाद ने ही महेश को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के बारे में बताया जिसपर महेश मान गया।
बिन बताए घर आ गया महेश
ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में महेश सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा। महेश के घर अक्सर प्रह्लाद आता जाता था। इसी दौरान प्रह्लाद और महेश की पत्नी पूजा को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। जब पूजा के बच्चे स्कूल जाते और महेश काम पर जाता तो पूजा घर पर प्रह्लाद को बुला लेती थी। लेकिन फिर 23 जून को महेश बिन बताए ही घर आ गया।
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
जैसे ही उसने बेडरूम का दरवाजा खोला उसने देखा पूजा उसी के दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। जिसके बाद महेश को बहुत गुस्सा आया और वो प्रह्लाद को खरी खोटी सुनाने लगा। उसी वक्त प्रह्लाद को एक कैंची दिखाई दी। फिर उसने पूजा की मदद से महेश की हत्या कर दी। प्रह्लाद और पूजा तब तक महेश के पेट और सीने में कैंची घोपते रहे जब तक महेश की मौत नहीं हो गई। फिर दोनों मौके से फरार हो गए हालांकि पुलिस ने दोनों को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई चल रही है।
Leave a comment