
Noida Crime: यूपी के नोएडा से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला की जादू-टोना करने के शक में कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। सिर्फ पिटाई ही नहीं बल्कि महिला को पेशाब भी पिलाया। जब इससे भी मन नहीं भरा तो महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। जब पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उनको शक था कि महिला जादू टोना करती है। इसीलिए उन्होंने महिला के साथ बर्बरता की जिससे महिला दोबारा ये हरकत ना करे।
क्या है पूरा मामला
ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर का है। जहां खेड़ी गांव में ननुआ ठेकेदार अपने परिवार के साथ रहता है। वो मूल रूप से बिहार का है लेकिन रोजगार के लिए अपने परिवार को यहां लेकर आया। ननुआ की बेटी अक्सर बीमार रहती है। कई जगह उसका इलाज भी कराया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उसको शक हुआ कि उसकी बेटी पर कई जादू टोना करता है। इसी वजह से वो बीमार रहती है। उसे पड़ोसी परिवार की महिला पर शक हुआ। इस दौरान जब फिर बेटी बीमार पड़ गई तो परिवार गुस्से में आकर पड़ोसी परिवार के घर पहुंच गया और महिला के साथ बदसलूकी की।
आरोपी हुए गिरफ्तार
पहले महिला को मारा-पीटा फिर चोटी काट दी और जबरन उसको पेशाब पिला दिया। फिर महिला से बर्बरता का वीडियो भी बनाया और उसको वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने ननुआ, उसकी पत्नी पिंकी और बेटी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।
Leave a comment