दिल्ली जाने से पहले मंदिर पहुंचे नितिन नबीन, बोले- मैंने सपने में भी नहीं सोचा था...

दिल्ली जाने से पहले मंदिर पहुंचे नितिन नबीन, बोले- मैंने सपने में भी नहीं सोचा था...

Nitin Nabin BJP Working President: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने दिल्ली आने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की। नितिन नबीन सुबह 7:00 ही वह महावीर मंदिर पहुंचे वहां पर पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने न्यास बोर्ड के पूर्व सचिव और दिवंगत कुणाल किशोर को श्रद्धांजलि दी इसके बाद सीधे राजवंशी नगर स्थित नवीन किशोर सिन्हा स्मृति पार्क के लिए रवाना हुए।

यहां पर उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और विधायक संजीव चौरसिया समेत कई भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके साथ थे। स्मृति पार्क में नितिन नवीन ने अपने पिता को नमन किया उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अब बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद नितिन नवीन दिल्ली रवाना होंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद क्या बोले

मीडिया से बातचीत के दौरान नितिन नबीन ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और केंद्रीय नेतृत्व में सभी को हार्दिक धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है और मैं उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेवारी मुझे सौंपी जाएगी, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। उन्होंने कहा कि यहां किसी साधारण कार्यकर्ता को भी कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जा सकती है।

पार्टी को मजबूत करना लक्ष्य- नितिन नबीन

नितिन नवीन ने आगे कहा कि कहा कि आलाकमान ने जो विश्वास जताया है, उसे पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत कर आगामी चुनाव में जीत हासिल करना सुनिश्चित करूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर हर राज्य में पार्टी को मजबूत करना लक्ष्य है। भाजपा हमेशा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती है।

Leave a comment