
Jailed accused demanded Rs 100 crore from Gadkari:हाल ही में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली थी जिसकी जांच पुलिस ने की तो पता चला कि वह कॉल दाऊद इब्राहिम गैंग का सदस्य ने की है। वहीं कहा जा रहा है कि ये कॉल जेल के अंदर से की गई है। दरअसल जांच में पुलिस को पता चला है कि कर्नाटक की जेल में बंद गैंगेस्टर जयेश कांता ने गडकरी को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही 100 करोड़ रूपये की मांग की।
पुलिस के मुताबिक, कर्नाटक के बेलगावी जेल में बंद गैंगेस्टर जयेश कांता ने नितिन गडकरी के दफ्तर में धमकी भरा कॉल किया था और 100 करोड़ रुपए मांगे थे। वहीं इससे पहले नागपुर पुलिस की टीम बेलगावी पहुंची थी। टीम जयेश पुजारी से पूछताछ की इजाजत मांग सकती है। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साफ देते हुए कहा कि आरोपी ने किस मकसद से कॉल की, इसकी जांच की जा रही है। कर्नाटक पुलिस इस मामले में मदद कर रही है।
शानिवार को मिली थी गडकरी को जान से मारने की धमकी
बता दें कि नागपुर स्थित गडकरी के दफ्तर में शनिवार को 11.25 से 12.30 बजे तक 3 कॉल की गई। इसके बाद गडकरी के घर और दफ्तर की सुरक्षा बढ़ी दी गई। वहीं गडकरी ने पुलिस ने शिकायत भी की जिसके बाद जांच शुरू की गई तो पता चला कि ये कॉल जेस से किया गया है और खुद को दाऊद का सदस्य बताने वाले गैंगेस्टर जयेश कांता ने किया है।
पहले भी अधिकारियों को दे चुका है धमकी
बता दें कि जयेश पुजारी को हाल ही में कोर्ट ने मर्डर का दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई है। आरोपी के बार मे कहा जा रहा है कि वह एक खूंखार गुंडा है,और साल2016 में जेल से भाग गया था। बाद में उसे कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इससे पहले कुछ सीनियर अफसरों को भी धमकी भरी कॉल कर चुका है।
पुलिस के दावा के मुताबिक, जयेश पुजारी ने गडकरी के ऑफिस में फोन किया और कहा था कि वह डी गैंग का सदस्य है और उसने 100 करोड़ रुपए की मांग की थी। उसने धमकी दी थी कि अगर उसकी मांग पूरी न हुई, तो वह गडकरी को बम से नुकसान पहुंचाएगा।
Leave a comment