Nipah Virus: कोरोना वायरस से कितना खतरनाक है निपाह वायरस, जानें इसके लक्षण और बचाव

Nipah Virus:  कोरोना वायरस से कितना खतरनाक है निपाह वायरस, जानें इसके लक्षण और बचाव

Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर राज्य सरकार ने हार्ट अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही 23 सितंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। धीरे-धीरे यह वायरस अपने पैर पसारता जा रहा है। अब तक इस वायरस से 2 दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 संक्रमित बताए जा रहे है। लेकिन अब सवाल है कि क्या यह वायरस कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है। या फिर उसका कम खतरा है। चलिए आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देते है।

दरअसल निपाह वायरस को लेकर राज्य सरकार ने कई कदम उठाए है। साथ ही केंद्र सरकार भी इस पर कड़ी नजर बनाए हुए है। वहीं यह वायरस ज्यादा ना फैसले इसके लिए ऑस्ट्रलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की 20 और खुराक खरीदने की बात सामने आई है। लेकिन क्या कोरोना से ज्यादा खतरनाक है यह वायरस। तो बता दें कि हां यह वायरस कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि इससे मरने वालों की उम्मीद 40-70 प्रतिशत है। यानी कोरोना में जहां 2-3 प्रतिशत उम्मीद थी। वहीं इस वायरस से 40-70 प्रतिशत मरने की संभावना है। अब आप इससे अंदाजा लगा सकते है कि यह कितनी खतरनाक है।

क्या है निपाह वायरस?

निपाह वायरस एक जूनोटिक बीमारी है जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। यह खासकर बैट यानि चमगादड़ के जरिए फैलता है। लेकिन इसके अलावा ये सूअर, बकरी, घोड़े, कुत्ते, बिल्लियों से भी फैल सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह हवा के जरिए नहीं फैलता है। लेकिन किसी सामान या फ्यूल्ड ड्रोपलेट्स के जरिए फैल सकता है।

निपाह वायरस से बचाव

'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन' के मुताबिक निपाह वायरस से बचने के लिए किसी भी तरह की दवा-वैक्सीन अभी मार्केट में मौजूद नहीं है। निपाह वायरस से राहत चाहिए तो जैसे ही इसके शुरुआती लक्षण दिखाई दें तो तुरंत बिना समय गवाएं डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a comment