
Nipah Virus: केरल के कोझिकोड से अपने पैर पसारने वाले निपाह वायरस अब खतरा के निशान पर जा रहा है। अब तक इस वायरस ने 5 राज्यों में अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। हालांकि केरल सरकार ने इस वायरस को लेकर राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इतना ही नहीं 23 सितंबर तक स्कूल बंद करने के निर्देश दिए है।
निपाह वायरस के संक्रमण से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही तीन अन्य मरीजों को अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है। इनमें दो वयस्क और एक बच्चा भी शामिल है। गौरतलब है कि पिछले पांच सालों में यह चौथी बार सामने आया है।
क्या है निपाह वायरस?
निपाह वायरस एक जूनोटिक बीमारी है जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। यह खासकर बैट यानि चमगादड़ के जरिए फैलता है। लेकिन इसके अलावा ये सूअर, बकरी, घोड़े, कुत्ते, बिल्लियों से भी फैल सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह हवा के जरिए नहीं फैलता है। लेकिन किसी सामान या फ्यूल्ड ड्रोपलेट्स के जरिए फैल सकता है।
कैसे फैलता है निपाह वायरस
दरअसल इंफेक्टेड फल को खाने के कारण जानवर से इंसान में फैलते हैं। अगर किसी जानवर को यह बीमारी हुई है और उसने कोई फल खा लिया है। फिर उस इंफेक्टेड फल खाने से इंसान में वह बीमारी फैलता है। यह इंसान में तेजी से फैलने वाली बीमारी है। निपाह वायरस का इंफेक्शन एक इंसान से दूसरे इंसान में आसानी से फैल सकता है।
निपाह वायरस के लक्षण
निपाह वायरस से बचाव
'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन' के मुताबिक निपाह वायरस से बचने के लिए किसी भी तरह की दवा-वैक्सीन अभी मार्केट में मौजूद नहीं है। निपाह वायरस से राहत चाहिए तो जैसे ही इसके शुरुआती लक्षण दिखाई दें तो तुरंत बिना समय गवाएं डॉक्टर से सलाह लें।
Leave a comment