
Nikita Porawal won Femina Miss India 2024: 16 अक्टूबर 2024 को फेमिना मिस इंडिया 2024 का 60 वां एडिशन का ग्रैंड फिनाले मुंबई में ऑर्गेनाइज किया गया था। जिसमें मध्य प्रदेश के शहर उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया। अब निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
वहीं, दादरा और नगर हवेली की रेखा पांडे फेमिना मिस इंडिया 2024 की फर्स्ट रनर-अप बनी है। गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने फेमिना मिस इंडिया 2024 की सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इंडिया को करेंगी रिप्रेजेंट
साल 2026 में निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इंडिया को रिप्रेजेंट कर चुकी है। जिसके बाद देश को नई मिस वर्ल्ड अवॉर्ड होल्डर का इंतजार है।
कौन है निकिता पोरवाल?
निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में होस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। निकिता फिल्मी दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी है। उनके पिता अशोक पोरवाल पेट्रो-केमिकल व्यवसायी हैं। उन्हें एक्टिंग के अलावा किताबें पढ़ने, लिखने, पेंटिंग करने और फिल्में देखना का शौक है। निकिता ने नेशनल और इंटरनेशनल जैसे कई सारे ड्रामे भी लिखे हैं। उन्होंने 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी लिखी है।
Leave a comment