Search KhabarFast

Press ESC to close

'आपके बारे में सोच रहे हैं...' जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को लिखा पत्र

'आपके बारे में सोच रहे हैं...'  जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को लिखा पत्र

Zohran Mamdani Letter To Umar Khalid: न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर के रूप में भारतीय मूल के डेमोक्रेट नेता जोहरान ममदानी ने शपथ ग्रहण की है। शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने कुरान के ऊपर हाथ रखकर शपथ ली हैं। आपको बता दें कि जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर बने गए है। इसके बाद ममदनी का एक नोट काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने उमर खालिद को लेकर बयान दिया है। बता दें कि साल 2020 सितंबर उमर खालिद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं, हालांकि उन पर को भी आरोप साबित नहीं हो पाया हैं।

वायरल पत्र में भारतीय मूल के डेमोक्रेट नेता जोहरान ममदानी ने लिखा कि प्रिय उमर, कड़वाहट को लेकर आपके शब्दों के बारे में मैं अक्सर सोचता हूं और इस बात के महत्व को भी कि उसे खुद पर हावी न होने दिया जाए. आपके माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हम सभी आपके बारे में सोच रहे हैं। बता दें कि उमर ख़ालिद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। उन्हें साल 2020 के सितंबर महीने में गिरफ्तार किया गया था। उन पर गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम यानी UAPA के तहत दिल्ली दंगों की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है, जिसे उमर ख़ालिद लगातार खारिज करते रहे।

पहले भी कर चुके हैं समर्थन

आपको बता दें कि ममदानी पहले भी उमर का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने  साल 2023 न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उमर की जेल से लिखी चिट्ठी को सार्वजनिक रूप से पढ़ा था। उस समय ममदानी ने उमर को नफरत और लिंचिंग के खिलाफ आवाज उठाने वाला बाताया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान की राजधानी फिर दहली...तेहरान में बमबारी से 13 लोगों की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी को भी बनाया निशाना

Tehran Airstrike: पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष सोमवार 6 अप्रैल 2026 को और तीव्र हो गया। ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में इस्लामशहर के पास एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

ईरान ने ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम को दिखाया ठेंगा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर स्थिति की स्पष्ट

US-Iran War:ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रंप की ओर से ईरान को 48 घंटे के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का अल्टीमेटम दिया गया है लेकिन, ईरान ने अमेरिका की धमकी को खारिज कर दिया है।

2000 KM दूर कोलकाता पर हमले की धमकी, पाकिस्तान के नए हथियार से मचा हड़कंप

Pakistan New Weapon: पाकिस्तान ने अपनी मिसाइल क्षमता को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान के लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को अमेरिका के लिए संभावित खतरा बताया गया है,

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast