Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान ने ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम को दिखाया ठेंगा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर स्थिति की स्पष्ट

ईरान ने ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम को दिखाया ठेंगा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर स्थिति की स्पष्ट

US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रंप की ओर से ईरान को 48 घंटे के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का अल्टीमेटम दिया गया है लेकिन, ईरान ने अमेरिका की धमकी को खारिज कर दिया है। 

ईरान ने साफ तौर पर कहा कि वह किसी के दवाब में आने वाला नहीं है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि मध्यस्थता के जरिए बातचीत करने के लिए तैयार है लेकिन, किसी भी समझौते के लिए युद्ध को खत्म करना जरूरी होगा। 

ईरान ने दी चेतावनी 

ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमले जारी रहे तो संघर्ष पूरे इलाके में फैल सकता है। ईरान ने परमाणु ठिकाने के आसपास हो रहे हमलों को लेकर भी चिंता जाहिर की है। ईरान ने दावा किया है कि उसने एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं और अमेरिकी विमानों को ढेर किया है। इससे पहले 4 अप्रैल को ईरान ने कहा था कि अगर अमेरिका का हमला जारी रहा तो मिडिल ईस्ट के जीवन को खत्म कर देंगे। ईरान की तरफ से धमकी तब दी गई थी, जब अमेरिका-इजरायल ने एक ईरान के परमाणु ठिकाने बुशहर पर हमला कर दिया। जिसके बाद ईरान ने रैडिएशन फैलने की चेतावनी दी थी। 

ट्रंप ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान या तो समझौता करे या 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल दे। उन्होंने कहा कि समय समाप्त हो रहा है, 48 घंटे में उन पर जबरदस्त हमला होगा। ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब उन्होंने कहा था कि बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं। इससे पहले ट्रंप ने ईरान ने ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करने का फैसला किया था। ट्रंप ने ईरान को 6 अप्रैल तक की समयसीमा दी थी। जो अब समाप्त होने वाला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीजफायर के बावजूद आफत में 20 हजार नाविकों की जान! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगा रहे मदद की गुहार

Strait Of Hormouz: मिडिल ईस्ट में करीब 40 दिनों तक चले युद्ध का अंत हो गया है। अमेरिका और ईरान सीजफायर के लिए हामी भर दी है। सीजफायर की शर्तों में होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही बहाल करना भी शामिल है। भले ही युद्धविराम हो गया हो, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में फंसे 20 हजार से ज्यादा नाविक फंस हुए हैं।

पाकिस्तान का वो होटल कितना खास जहां होगी ईरान-अमेरिका की वार्ता, एस जयशंकर से क्या कनेक्शन

Islamabad Hotel Serena:अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद बातचीत का दौर शुरू होने वाला है। शांति वार्ता के लिए अमेरिका-ईरान के प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान में एक जुट होने वाले हैं। बातचीत की टेबल सज चुकी है और बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast