Search KhabarFast

Press ESC to close

नई Hero Super Splendor हुई लॉन्च, 72Km का माइलेज; जानें कीमत और फीचर्स

नई Hero Super Splendor हुई लॉन्च, 72Km का माइलेज; जानें कीमत और फीचर्स

Hero MotoCorp ने अपनी नई सुपर स्प्लेंडर को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Super Splendor XTEC 2.0 को लॉन्च किया है, जिसमें कई सारे फीचर्स को अपडेट किया गया है. नई बाइक की लॉन्चिंग उस स्ट्रैटजी का हिस्सा है, जिसके तहत ब्रांड अपने लाइनअप को नए फीचर्स के साथ रिफ्रेश कर रहा है.

कंपनी अपनी बाइक्स में लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और एस्थेटिक में बदलाव कर रही है. इस मोटरसाइकिल में पहले वाला ही 124.7 सीसी का इंजन मिलता है, जो 10 एचपी की पावर और 10.6 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. आइए जानते हैं इस बाइक की खास बातें.

Also read: Hyundai की कारें होंगी महंगी, नई कीमतें 1 जून से की जाएंगी लागू; जानें कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला

जानें कीमत और माइलेज

Super Splendor XTEC 2.0 को कंपनी ने 86,500 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक 72 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है. बाइक के बेहतर माइलेज की वजह फ्यूल इंजेक्शन और आइडल स्टॉप-स्टार्ट मैकेनिज्म का कॉम्बो है.

बाइक में 124.7सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है, जो 7500 आरपीएम पर 10 एचपी की पावर और 6000 आरपीएम पर 10.6 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. बाइक में इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर दिया गया है, जो इंजन को कम शोर के साथ स्टार्ट करने में मदद करता है.

डिजाइन और फीचर्स

सेफ्टी और इलेक्ट्रॉनिक्स की बात करें, तो इस बाइक में हजार्ड लाइट्स दी गई हैं. ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, हैंडबार माउंटेड इंजन किल स्विच और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलेगा.

Also read: भारत में Moto G37, Moto G37 Power और Moto Buds 2 बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत व ऑफर्स

डिजिटल डिस्प्ले को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है. इससे आपको इनकमिंग कॉल्स अलर्ट, एसएमएस मैसेज अलर्ट और फोन बैटरी का स्टेटस दिखाएगा. इसके अलावा बाइक में आपको रियल टाइम माइलेज इंडीकेटर, लो फ्यूल वॉर्निंग लाइट और एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा.

मोटरसाइकिल के एक्सटर्नल लुक में भी बदलाव हुए हैं. हालांकि, ये बदलाव डिजाइन में नहीं, बल्कि कलर और ग्राफिक्स में हुए हैं. इसमें डुअल टोन बॉडी ग्राफिक्स मिलेंगे. बाइक पर XTEC 2.0 की बैजिंग मिलेगी. इसमें डुअल टेक्स्चर्ड सीट मिलती है. सुपर स्प्लेंडर को आप ग्लॉसी ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड, मैट एक्सिस ग्रे, मैट नेक्सस ब्लू और मैट चेस्टनट ब्राउन कलर में खरीद सकते हैं.
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Lava का नया 5G स्मार्टफोन भारत में 3 जून को होगा लॉन्च, Amazon पर हुआ टीज

भारत में Lava Bold N2 5G की लॉन्च डेट की घोषणा हो चुकी है। Lava इस फोन को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च करेगी।

भारत में Realme की P4 सीरीज हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

Realme ने भारत में अपनी P4 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने यह फैसला 26 मई 2026 से लागू किया है, जिसके तहत बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के कई मॉडल अब पहले से महंगे हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast