Haryana News: डॉ. अर्चना गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 43 साल बाद हरियाणा BJP की अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला नेता बनी हैं। इससे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा ने यह जिम्मेदारी संभाली थी।
इस नियुक्ति से पहले माना जा रहा था कि मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को दोबारा मौका मिल सकता है, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बदले जाने की चर्चाएं तेज थीं। अध्यक्ष पद की दौड़ में असीम गोयल का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा था, जिन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का करीबी माना जाता है। वहीं अर्चना गुप्ता को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और संगठन का करीबी माना जाता है।

डॉ. अर्चना गुप्ता पेशे से गोल्ड मेडलिस्ट रेडियोलॉजिस्ट (MBBS, MD) हैं और पानीपत में उनका अस्पताल भी है। राजनीति में आने से पहले वे विश्व हिंदू परिषद की इंडियन हेल्थ लाइन से जुड़ी रहीं। बाद में भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से सक्रिय राजनीति में आईं।