
नई दिल्ली: ओलपिंक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने हंगरी में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो इवेंट स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर की थ्रो फेक कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। नीरज ऐसा करने वाले वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।
विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज के छह अटेम्प्ट फाउल, 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के रहे। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्ण पदक पदक पर कब्जा किया। वहीं पाकिस्तान के नदीम 87.82 मीटर का थ्रो फेंक कर रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर का थ्रो कर कास्य पदक अपने नाम किया। नीरज के अलावा दो अन्य भारतीयों ने इस मुकाबले में हिस्सा लिया। खिलाड़ी डीपी मनु ने अपना सफर पांचवें स्थान पर खत्म किया। वहीं किशोर जेना छठे स्थान पर रहे।
पेरिस ओलंपिक ने के लिए किया क्वालीफाई
पिछली बार नीरज चोपड़ा ने को विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक मिला था। वहीं इस जीत के बाद उन्होंने सभी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में पहले ही गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
दूसरे राउंड में बनाई लीड
आपको बता दें कि फाइनल में कुल छह अटेम्प्ट यानी राउंड होते हैं और नीरज ने दूसरे राउंड में ही 88.17 मीटर का थ्रो कर दिया था। इसके बाद से ही वह अंक तालिका में लीड बनाए हुए थे और अंत तक यह लीड कायम रहा।
Leave a comment