
Diamond League Final Match: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग में निराशा हाथ लगी। वो मात्र 1 सेंटीमीटर कम होने के कारण ये मुकाबला हार गए। दरअसल, डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 87.86 मीटर दूर जैवलिन थ्रो किया। वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर का थ्रो किया। और नीरज चोपड़ा को मात्र एक सेंटीमीटर से हराकर डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ नीरज चोपड़ा का लगातार डायमंड लीग जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा ने पिछले डायमंड लीग में जीत हासिल की थी।
तीसरे प्रयास में फेंका मुकाबला का बेस्ट
डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का एक भी थ्रो रद्द नहीं हुआ। इसके बावजूद वो 90 मीटर का एरिया पार नहीं कर पाए। पेरिस ओलंपिक के बाद से ही नीरज चोपड़ा 90 मीटर के बैरियर को पार करना चाहते है। हालांकि, डायमंड लीग में नीरज का पहला थ्रो 86.82 मीटर का हुआ। इसके बाद दूसरा थ्रो 83.49 और तीसरा थ्रो, जो इस मुकाबले का इनका बेस्ट रहा, 87.86 मीटर का हुआ। इसके बाद वो चौथा 83.30 और पांचवा थ्रो 86.46 मीटर ही फेंक पाए। वहीं, ग्रेनाडा के पीटर्स ने मात्र एक सेंटीमीटर आगे थ्रो करके वो फाइनल जीत गए। उन्होंने 87.87 मीटर का थ्रो किया था। बता दें, डायमंड लीग जीतने वाले खिलाड़ी कोई मेडल नहीं दिया जाता है। इस मुकाबले को जीतने वाले खिलाड़ी को 30,000 डॉलर इनाम के रुप में मिलता है और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए वाइल्ड कार्ड दिया जाता है। यानी इनामी राशि और वाइल्ड कार्ड को हासिल करने के लिए आपको टॉप पर आना होगा।
90 मीटर का बैरियर नहीं तोड़ पा रहे नीरज
पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो किया था। जो उनके जीवन का दूसरा सबसे अच्छा थ्रो था। हालांकि, उस दिन सभी भारतीय के मन सें यह आस थी कि वो 90 मीटर का बैरियर पार करके गोल्ड मेडल जीत पाए। लेकिन वो सच नहीं हो पाया और नीरज चोपड़ा को सिल्वर से ही संतुष्ट होना पड़ा। नीरज चोपड़ा ने अपने करियर का सबसे अच्छा थ्रो साल 2022 में आयोजित डायमंड लीग में 89.49 मीटर का फेंका था। ये ना सिर्फ सिर्फ नीरज चोपड़ा का बेस्ट था बल्कि पुरुषों का भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड था।
Leave a comment