Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, 60KM रफ्तार वाली आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, 60KM रफ्तार वाली आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने का अरल्ट जारी किया है। IMD की मानें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में 11 से 15 मई तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, बिजली चमकने और 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का दौर चलने वाला है। इस बदलते मौसम की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी।

दिल्ली-हरियाणा का मौसम

दिल्ली-NCR, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 15 मई तक बारिश-आंधी का पूर्वानुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12-13 मई को मौसम करवट ले सकता है। जबकि बिहार में 11 से 17 मई तक बारिश, बिजली और 40-60 किमी/घंटा तेज हवाएं चलने की संभावना है। दरअसल, ये अस्थिरता   पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बनी हुई है, जिससे गर्मी से राहत मिल रही है और ठंडक का अहसास हो रहा है।

  Also read: Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, इन 4 विधायकों को मिलेगा मंत्री पद

अन्य राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने बताया रि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जिस वजह से बारिश हो रही है। लेकिन ये सिलसिला पूर्वोत्तर में भी जारी है। असम-मेघालय में 11 से 15 मई तक बारिश की संभावना है। तो वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 12 मई से बारिश गो सकती है। दूसरी तरफ, पूर्वी भारत में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में 11 से 17 मई तक गरज-चमक वाली बारिश का अरल्ट जारी है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में 11 से 15 मई तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव है। जबकि पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 11 से 15 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, इन 4 विधायकों को मिलेगा मंत्री पद

असम की राजनीति में आज बड़ा दिन है। हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ 4 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नई सरकार में किन चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी और कैबिनेट में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं देने के लिए अपने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम अब पूरी तरह नए डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast