Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: फरवरी में ही 36°C की दस्तक...दिल्ली-UP-हरियाणा में चढ़ा पारा, जानें देशभर का मौसम

Aaj Ka Mausam: फरवरी में ही 36°C की दस्तक...दिल्ली-UP-हरियाणा  में चढ़ा पारा, जानें देशभर का मौसम

 IMD Weather Forecast:फरवरी का महीना खत्म होने को है, ऐसे में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड अब पीछे हटती नजर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जिससे गर्मी के शुरुआती संकेत मिलने लगे हैं। सुबह के समय हल्के कोहरे के साथ ठंडक महसूस होती है, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप और गर्माहट का अहसास होने लगता है।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली में आज मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध या कुहासा छा सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान खुल जाएगा। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के आसपास रहेगा। यह सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक है, जिससे दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 5-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

UP-हरियाणा में बढ़ती गर्मी

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री तक पहुंच रहा है। कई इलाकों में पारा सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर है। सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की ठंडक बनी रह सकती है, लेकिन दिन में गर्मी छा जाती है। राज्य में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। तो वहीं, हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी सुबह-शाम हल्की कड़कड़ाहट है, लेकिन दिन का तापमान 30 डिग्री के पार जा रहा है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

राजस्थान-बिहार में तापमान का पारा चढ़ा

राजस्थान में स्थिति और गर्म है—कई जिलों में अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री तक पहुंच गया है। बाड़मेर जैसे इलाकों में गर्मी का असर साफ दिख रहा है। मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की हवाएं चल सकती हैं। तो वहीं, बिहार में तापमान बढ़ोतरी का दौर जारी है। पटना और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम साफ और शुष्क है, जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

देशभर का मौसम अपडेट 

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड) में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 से 28 फरवरी तक हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।  दक्षिण भारत (केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक): कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।  पूर्वोत्तर और अंडमान-निकोबार: हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।  इसके अलावा अन्य राज्यों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में और 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभावित है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें