IMD Rain Alert: बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के मैदानी इलाका भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। दिल्ली से लेकर राजस्थान तक सूरज आग उगल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने अगले 5-7 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि, प्री-मानसून गतिविधियों और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के पूर्वोत्तर, दक्षिणी और कुछ पूर्वी राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान बारिश और तेज आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत में हीटवेव का प्रकोप
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 21 से 27 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। ये स्थिति पंजाब, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई हिस्सों, मध्य प्रदेश, विदर्भ और बिहार में भी बनी रहेगी। बता दें, इस दौरान दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में मुख्य रूप से साफ बादल छाए रहेंगे। लेकिन हीटवेव जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव जारी रहेगा।
Also read: Ola Uber Strike: दिल्ली-एनसीआर में ड्राइवरों की हड़ताल, ओला-उबर सेवाएं सामान्य रूप से जारी
इन 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD ने देश के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश की संभावना जताई है। IMD ने पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की आशंका जता ईहै। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल-माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों और आंध्र प्रदेश में बारिश के संकेत है। पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश और तूफान संभव है।