Search KhabarFast

Press ESC to close

मामी के इश्क में कातिल बना भांजा, अपने ही मामा के लिए रची हत्या की खौफनाक साजिश

मामी के इश्क में कातिल बना भांजा, अपने ही मामा के लिए रची हत्या की खौफनाक साजिश

Rampur Murder Case: रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदनगर के अहमदाबाद गांव में भांजे ने अपनी मुंहबोली मामी से एकतरफा इश्क के चक्कर में मामा का खूनी खेल रचा। भांजे ने पहले मामा को बीयर पिलाई, फिर नशे की हालात में मफलर से उनका गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने 11दिनों की छानबीन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी वीरेंद्र (निपनिया गांव, शहजादनगर थाना निवासी) मृतक का रिश्ते में भांजा लगता था। वह उसकी पत्नी से मोबाइल पर बातें करता था और उसे ‘मामी’ कहकर पुकारता था। मृतक ने कई बार उसे ऐसा करने से मना किया और डांटा भी था। इसी रंजिश में वीरेंद्र ने हत्या की साजिश रची। उसके साथी जितेंद्र उर्फ छोटू (गहलोइया गांव, मिलक थाना निवासी) ने पूरा साथ दिया। 

कैसे की गई हत्या?

पुलिस के अनुसार यह हत्या 13मार्च 2026की रात को हुई। मृतक कुंवरपाल उर्फ कलुआ (दर्जी) सैदनगर में कपड़े सिलाई की दुकान चलाते थे। उनके भाई अपुल ने टांडा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शव सैदनगर-लालपुर सड़क किनारे घास में पड़ा मिला था। गले और चेहरे पर चोट के निशान देखकर परिवार ने हत्या का शक जताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने गला घोंटने की पुष्टि की। 

पुलिस ने बताया कि 12मार्च को वीरेंद्र और जितेंद्र ने कलुआ की दुकान और रूट की रेकी की।  फिर 13मार्च की रात को प्लान को अंजाम दिया। उस समय दोनों दुकान पर पहुंचे। कलुआ दुकान बंद करके बाइक पर घर जाने वाले थे। तीनों साथ निकले। रास्ते में तीन बोतल बीयर खरीदकर सड़क किनारे खेत के पास बैठे। वीरेंद्र और जितेंद्र ने खुद एक घूंट भी नहीं लिया। सिर्फ कलुआ को पिलाई ताकि वह नशे में धुत हो जाएं। इसके बाद अपने प्लान को अंजाम देते हुए दोनों ने मफलर से कलुआ का गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव सड़क किनारे फेंककर दोनों भाग गए।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस ने 24 मार्च को भटपुरा मजरा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने सारा राज उगल दिया। हत्या में इस्तेमाल मफलर, स्प्लेंडर बाइक, दो मोबाइल फोन और तीन खाली बीयर कैन बरामद कर लिए गए। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, महिला के पति पर भी किया हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में पुलिस से महज 200 मीटर दूर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में आए पति पर भी चाकू से हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने महिला पर कई वार करने के बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचलने की भी कोशिश की। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय व्यक्ति ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग, चंद पैसों के लिए महिला ने सारी हदें की पार; अब कसा शिकंजा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो खबर आई है, वो वाक्य हैरत में डालने वाली है। क्यो कोई महिला चंदे पैसों के लिए घिनौना काम कर सकती है, वो भी नाबालिग के साथ। ये घटना सुनने में अजबी जरूर लग रहा है लेकिन, महिला ने जो किया उसे सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा।

69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

Online Romance Scam: 69 साल की उम्र में भी रोमांस की तलाश महंगी पड़ गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक बुजुर्ग डेटिंग ऐप पर जवान गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने लगे, लेकिन मिलने पहुंचे तो हनीट्रैप का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर मारपीट की और नकदी, सोने के गहने समेत कुल 65,000 रुपये की संपत्ति लूट ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें