कौन हैं जज जॉयमाला बागची? जिन्हें बनाया गया सुप्रीम कोर्ट का 33वां न्यायाधीश

कौन हैं जज जॉयमाला बागची? जिन्हें बनाया गया सुप्रीम कोर्ट का 33वां न्यायाधीश

Who Is Justice Joymalya Bagchi: कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जॉयमाला बागची ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उन्हें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना ने शपथ दिलाई है। सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया था। उसी समारोह में जज जॉयमाला बागची ने शपथ ली।

बता दें, अभी तक सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 32थी। लेकिन जज जॉयमाला बागची के शपथ लेने के बाद ये संख्या 33हो गई है। वहीं, जजों की कुल क्षमता 34है।

6साल से ज्यादा का कार्यकाल

आज कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जॉयमाला बागची ने SC के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। इस दौरान उनका कार्यकाल 6साल से अधिक का होगा। इसी के साथ वह मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेगे। इसके अलावा बागची न्यायाधीश केवी विश्वनाथन के बाद CJI का पद भी संभालेंगे। यानी कुल मिलाकर न्यायमूर्ति जॉयमाला बागची का कार्यकाल मई 2031को खत्म हो जाएगा।

कौन हैं जस्टिस जॉयमाला बागची?

बता दें,  6मार्च को CJI खन्ना की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए जस्टिस बागची के नाम की सिफारिश की थी। इसके बाद 10मार्च को बागची के नाम पर मोहर लगाचे हुए उन्हें सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया। जिसके बाद आज 17मार्च को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 

3 अक्टूबर, 1966 को जन्मे जस्टिस बागची को 27 जून, 2011 को कलकत्ता हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें 4 जनवरी, 2021 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था। जिसके बाद उन्हें 8 नवंबर, 2021 को वापस कलकत्ता HC में भेज दिया गया था, तब से वह कार्यरत हैं। इसी के साथ उन्होंने हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में 13 साल से ज्यादा समय तक काम किया है।

Leave a comment