
RBI Governor Shaktikanta Das: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास की एसिडिटी की वजह से तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक हैं और अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
RBI के गवर्नर का हेल्थ अपडेट
इसके बाद RBI प्रवक्ता की ओर से उनकी सेहत को लेकर भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी हालत में सुधार है। इसलिए अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।
बता दें, 10 दिसंबर को RBI के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल खत्म हो रहा है। शक्तिकांत दास ने 6 साल पहले RBI गवर्नर की जिम्मेदारी संभाली थी। उनसे पहले इस पद पर उर्जित पटेल थे। लेकिन उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद शक्तिकांत दास को नया RBI गवर्नर बनाया गया।
Leave a comment