Search KhabarFast

Press ESC to close

जब देश ने मनाया दशहरा, तब चेन्नई में जलाए गए राम के पुतले; देखती रह गई पुलिस

जब देश ने मनाया दशहरा, तब चेन्नई में जलाए गए राम के पुतले; देखती रह गई पुलिस

Chennai News: जब देशभर में दशहरे पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले जलाए जा रहे थे, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। पेरियारवादी संगठन थंथई पेरियार द्रविड़र कड़गम (TDPK) ने ‘रावणन लीला’ मनाते हुए भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के पुतले जला दिए। यह घटना मायलापुर स्थित संस्कृत कॉलेज के बाहर हुई, जहां संगठन के करीब 40 कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर पुतले दहन को अंजाम दिया।

रामायण के खिलाफ विरोध या द्रविड़ पहचान की लड़ाई?

संगठन के नेता एस. कुमरन ने कहा कि यह विरोध उस सोच के खिलाफ है जिसमें रामायण में द्रविड़ों को राक्षस के रूप में दर्शाया गया है। उनका आरोप है कि हर साल दिल्ली और उत्तर भारत में रावण जैसे किरदारों का पुतला जलाकर द्रविड़ पहचान का अपमान किया जाता है। इसी के जवाब में वे ‘रावणन लीला’ मनाते हैं। कुमरन का यह भी दावा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर रावण दहन पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इस आयोजन को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर विरोध प्रदर्शन को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने 11कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और कोर्ट ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया।

इतिहास दोहराया गया, बहस फिर हुई तेज

यह कोई पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो। 1970 के दशक में भी पेरियार समर्थकों ने ‘राम दहन’ का आयोजन किया था। 1974 में पेरियार की पत्नी मणियम्मै ने पहली बार चेन्नई में राम का पुतला जलाया था। दशकों बाद इस परंपरा को दोहराए जाने से रामायण, द्रविड़ राजनीति और सांस्कृतिक संघर्ष पर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सरकारी कर्मचारियों को लगा तगड़ा झटका! पुरानी पेंशन और NPS को लेकर बड़ी खबर

Pension Scheme: 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच पुरानी पेंशन बनाम राष्ट्रीय पेंशन योजना का मुद्दा फिर से गरमा गया है। कर्मचारी यूनियन लंब वक्त से मांग कर रही है कि OPS बहाल किया जाए। क्योंकि इसमें रिटारयमेंट के बाद बेसिक सैलरी का 50 फीसदी और डीए के साथ गारंटिड पेंशन मिलती है।

'एक मृत बेटी होने की तुलना में तलाकशुदा...' ट्विशा शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की कठोर टिप्पणी

SC Hear On Twisha Sharma Case: मॉडल ट्विशा शर्मा का 24 मई को दोबारा पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। भले ही ट्विशा का अंतिम संस्कार हो गया है लेकिन, अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया।

Weather Update:दिल्ली-NCR में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, देश के इन राज्यों में भी गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तापमान ने कहर बरपा रखा है। जिसके कारण लू जैसी स्थिति बन गई है। 24 मई को दिल्ली में तापमान 43-45 डिग्री के बीच दर्ज की गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि 28 मई से राहत मिलने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast