Weather Update: कहीं सर्द हवाओं का अटैक तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का ताजा अपडेट

Weather Update: कहीं सर्द हवाओं का अटैक तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का ताजा अपडेट

IMD Weather Forecast: भारत में मौसम ने दोहरा रुख अपना लिया है। जहां उत्तर और मध्य भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है, तो वहीं दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं ने हाहाकार मचा रखा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि यह असमान मौसम पैटर्न अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, जिससे यात्रा, कृषि और दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण यह 'डबल अटैक' पैदा हुआ है।

उत्तर भारत में ठंड का तांडव

उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है और IMD के अनुसार, न्यूनतम तापमान में 2-3डिग्री की गिरावट जारी है। दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा, जहां अधिकतम तापमान 24-26डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8-10डिग्री के बीच रहा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की ठंड पसरी हुई है, जहां पारा सामान्य से 4-7डिग्री नीचे लुढ़क गया है।

पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18-21नवंबर तक गंभीर शीतलहर की स्थिति रही, जो अब भी जारी है। यहां न्यूनतम तापमान 8-11डिग्री तक गिरा, और 27-29नवंबर तक और गिरावट की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली में 26नवंबर को भी शैलो फॉग की स्थिति बनी रही, जबकि यूपी और बिहार में कोहरा और ठंड ने किसानों को परेशान कर दिया। हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी जारी है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

दूसरू तरफ, दक्षिणी भारत में बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र तेज हो गया है, जो 24नवंबर तक डिप्रेशन में बदल चुका है। इससे तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 21-26नवंबर तक यह सिलसिला चला।

तमिलनाडु में 21-26नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है, जिस वजह से कई जिलों में स्कूल बंद हैं। चेन्नई और आसपास के इलाकों में 11सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज, बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। केरल में 21-23नवंबर तक 7जिलों में येलो अलर्ट है। इस दौरान हवाएं 40-50किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। कर्नाटक में कोस्टल रीजन में मॉडरेट टू हेवी रेन, हवाओं की गति 55-60किमी/घंटा तक चलेगी।

कैसा है दिल्ली का मौसम?

वहीं, देश की राजधानी के मौसम की बात करें तो आज 26 नवंबर बुधवार को दिल्ली में ठंड रहेगी। IMD के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा गिल्ली की हवा भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। AQI भी 350 से 400 पार हो गया है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।

Leave a comment