
Tauqeer Raza Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘I Love Muhammad’ अभियान के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद शहर में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रज़ा खान समेत उनके सात सहयोगियों को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिसके बाद उन्हें फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। बरेली विकास प्राधिकरण ने उस होटल Sky Lark को भी सील कर दिया है, जहां तौकीर रज़ा ठहरे थे—सूत्रों के मुताबिक, होटल का कुछ हिस्सा अवैध था।
पत्थरबाज़ी, आगजनी और 2500अज्ञात पर FIR
कोतवाली क्षेत्र की मस्जिद के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई थी। भीड़ प्रदर्शन रद्द होने से नाराज़ थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आयोजन की अनुमति नहीं दी गई थी। हिंसा के बाद 180नामजद और करीब 2,500अज्ञात लोगों के खिलाफ पथराव, आगजनी और धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। घटना के बाद बरेली समेत रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद जैसे जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र बरेली में इंटरनेट सेवाएं भी 48घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं।
जमात-ए-इस्लामी हिंद की प्रतिक्रिया
तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी पर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने नाराज़गी जताई है। संगठन के अध्यक्ष सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि श्रद्धा का प्रतीक ‘I Love Muhammad’ नारा किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था के लिए खतरा नहीं है। उन्होंने राज्य मशीनरी पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। उधर, बाराबंकी के फैजुल्लागंज गांव में भी बैनर गिराए जाने को लेकर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। पुलिस ने हालात संभालते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और शांति बनाए रखने की अपील की
Leave a comment