Search KhabarFast

Press ESC to close

Sambhal: प्रशासन ने गिराया मैरिज हॉल, तो मस्जिद कमेटी ने खुद तोड़ी इमारत; बुलडोजर एक्शन से पहले उठाया बड़ा कदम

Sambhal: प्रशासन ने गिराया मैरिज हॉल, तो मस्जिद कमेटी ने खुद तोड़ी इमारत; बुलडोजर एक्शन से पहले उठाया बड़ा कदम

Sambhal News:उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण को लेकर सरकार की सख्ती बढ़ती दिख रही है। इसी के तहत गुरुवार को संभल स्थित एक मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। इस मामले में मस्जिद कमेटी ने प्रशासन से चार दिन का समय मांगा था। लेकिन उसके बाद कमेटी ने जो कदम उठाया, उसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल, मस्जिद कमेटी ने खुद ही दावा किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध हिस्से को स्वयं हटा देंगे। इस फैसले को प्रशासन की भी मंजूरी मिली, जिसके बाद कमेटी के सदस्यों ने हथौड़े और औजारों से खुद ही अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया।

बुलडोजर कार्रवाई से पहले उठाया बड़ा कदम

संभल के रावा बुजुर्ग गांव में एक अवैध मस्जिद को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच मस्जिद कमेटी ने प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही खुद ही अवैध हिस्से को हटाने की पहल कर दी। बताया जा रहा है कि कमेटी ने प्रशासन से चार दिन की मोहलत मांगी थी, लेकिन कार्रवाई की आशंका को देखते हुए हथौड़े और अन्य औजारों से अवैध ढांचे को खुद तोड़ना शुरू कर दिया। कमेटी का कहना है कि उनके पास मस्जिद से जुड़े कुछ दस्तावेज मौजूद हैं, लेकिन अभी वे टकराव से बचना चाहते हैं।

मैरिज हॉल पर चला बुलडोजर

प्रशासन का दावा है कि जिस जगह मस्जिद का निर्माण हुआ था, वह सरकारी रिकॉर्ड में तालाब की जमीन है। इसी कारण इसे अवैध निर्माण मानते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई की योजना बनाई थी। इसी के तहत उसी इलाके में बने एक अवैध मैरिज हॉल को पहले ही गिरा दिया गया, जबकि मस्जिद को कुछ दिन की मोहलत दी गई थी। इसके बावजूद कमेटी ने खुद ही अवैध निर्माण को हटाने का फैसला लिया।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, माहौल तनावपूर्ण

संभावित विरोध और तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। रावा बुजुर्ग गांव को सुरक्षा के लिहाज से छावनी में तब्दील कर दिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात किए गए, और गांव के लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। प्रशासन इस पूरी कार्रवाई को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अंजाम देना चाहता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

साइबर पुलिस ने ATM से पैसे निकालने के हॉटस्पॉट पर चलाया 24 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन, 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार; 20 फ़ोन समेत कई सामान बरामद

Delhi News: साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह ऐसे लोगों को काम पर रखते हैं जो कमीशन के बदले 'म्यूल' बैंक अकाउंट खोलते हैं और साइबर धोखाधड़ी से मिली रकम को ATM से निकालते हैं। धोखाधड़ी की रकम सबसे पहले इन म्यूल अकाउंट्स में जमा की जाती है और बाद में अलग-अलग ATM से निकाल ली जाती है। दरअसल, हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के इलाके में ATM से पैसे निकालने के कई हॉटस्पॉट की पहचान की गई।

‘प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचाया…’, लोकसभा में NEET पेपर लीक मामले पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में एक चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक 'प्रधान' को हटाकर सरकार ने असल में 'प्रधानमंत्री' को बचा लिया है।

‘पेलेट गन का आदेश किसने दिया?’, लोकसभा में जमकर बरसी प्रियंका गांधी; बोली - पीएम और गृह मंत्री को जवाब देना होगा

Priyanka Gandhi in LokSabha: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दिल्ली में NEET-UG परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ‘पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया?’ इस पर उन्हें जवाब देना होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast