मुर्शिदाबाद हिंसा से जुड़े सवालों पर भड़के जमीअत अध्यक्ष महमूद मदनी, कहा - इसमें भी मुस्लिमों की गलती

मुर्शिदाबाद हिंसा से जुड़े सवालों पर भड़के जमीअत अध्यक्ष महमूद मदनी, कहा - इसमें भी मुस्लिमों की गलती

Mahmood Asad Madani Statement: एक तरफ, जहां शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुए। जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर BSF की 8कंपनियों को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया। वहीं, दूसरी तरफ जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने वक्फ कानून में बदलाव को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। दरअसल, एक प्रेस वार्ता के दौरान महमूद मदनी ने दावा किया कि वक्फ कानून मुस्लिम समुदाय और समाज दोनों के के हितों के खिलाफ है।

बता दें, असदुद्दीन ओवैसी शुरुआत से ही इस कानून के खिलाफ थे। महमूद मदनी उनके विरोध को सही बताते है कहते है कि सभी संगठनों को अपनी असली ताकत को पहचानना चाहिए। इस बीच, महमूद मदनी से मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सवाल किए गए, जिस पर वह भड़क गए।

वक्फ कानून पर बोले महमूद मदनी

महमूद मदनी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अगर पहले वाला वक्फ कानून होता तो वक्फ बोर्ड जो चाहता वो आसानी से कर सकता। उन्होंने बताया कि पहले वाले वक्फ कानून की नियमों की बात करें तो उसमें मुस्लिमों को अहमियत नहीं दी गई थी। वक्फ बोर्ड ने सरकार अपनी मर्जी के लोगों को शामिल करती थी।

महमूद मदनी ने आगे कहा कि अब जो कानून बना है, वो न तो सोसाइटी के लिए सही है और न ही मुसलमानों के लिए। गौरतलब है कि AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ कानून के खिलाफ विरोध जताया था। उनके इस विरोध को सही ठहराते हुए महमूद मदनी ने कहा जब-जहां जिस संगठनों को मौका मिले, उन्हें उस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी असली ताकत दिखानी चाहिए और उसे के अनुसार कार्य करना चाहिए।

मुर्शिदाबाद हिंसा से जुड़े सवाल पर भड़के महमूद मदनी 

प्रेस वार्ता के दौरान जब महमूद मदनी से मुर्शिदाबाद हिंसा के बारे में पूछा गया तो वह भड़क गए। मुर्शिदाबाद हिंसा से जुड़े सवाल पर महमूद मदनी  ने कहा कि जो सवाल उनसे पूछा जा रहा है, वो गृहमंत्री अमित शाह से पूछने चाहिए। उनसे पूछिए कि मुर्शिदाबाद क्यों जल रहा है? क्यों वहां हिंसा हुई?  

Leave a comment